यूपी में भारत जोड़ो यात्रा का होगा ऐतिहासिक स्वागत :सलमान खुर्शीद

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ :  पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री व उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के को-ऑर्डिनेटर सलमान खुर्शीद ने कहा कि 3 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। खुर्शीद यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक जहां जहां भी यात्रा पहुंची […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़ :  पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री व उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के को-ऑर्डिनेटर सलमान खुर्शीद ने कहा कि 3 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

खुर्शीद यहां पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक जहां जहां भी यात्रा पहुंची है उसका लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया है और पूरे उत्साह के साथ लोग यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पूर्व मंत्री व प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि यात्रा को लेकर कांग्रेस जनों में ही नहीं आम लोगों में भी पूरा उत्साह है और ज्यादा से ज्यादा लोग यात्रा में भागीदारी करने के लिए कमर कस कर तैयार हैं।

यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश संगठन कोई कसर नहीं छोड़ेगा। दिन रात पार्टी पदाधिकारी राहुल गांधी और पार्टी के संदेश को लेकर लोगों के बीच में जा रहे हैं।

इस मौके पर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी, पीसीसी अरविंद शर्मा, वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा बंदूक वाले, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, शहर अध्यक्ष एससी विभाग देवेंद्र कुमार, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, गौरव गर्ग, सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निसार खान, एहतेशाम कुरैशी, रिजवान कुरैशी, शादाब सैफी, शमशाद अंसारी, चंदन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News