फिर सुर्खियों में आई तिहाड़ जेल, टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद, लूट के दोषी कैदी ने लगाई फांसी

Khabarwala24News New Delhi: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की सनसनीखेज हत्या के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल फिर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। तिहाड़ जेल में सोमवार शाम 26 वर्षीय एक कैदी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जावेद के रूप में हुई है। क्या है मामला तिहाड़ […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24News New Delhi: गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की सनसनीखेज हत्या के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल फिर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। तिहाड़ जेल में सोमवार शाम 26 वर्षीय एक कैदी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान जावेद के रूप में हुई है।

फिर सुर्खियों में आई तिहाड़ जेल, टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद, लूट के दोषी कैदी ने लगाई फांसी

क्या है मामला

तिहाड़ जेल के अधिकारियों के अनुसार, जावेद को 2016 में दिल्ली के मालवीय नगर में हुई लूट के एक मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दोषी ठहराया था। अधिकारियों ने बताया कि जावेद को जेल संख्या 8-9 में बंद किया गया था, जहां सोमवार शाम 5 बजे कथित तौर पर उसने कैदियों के बाड़े के कॉमन टॉयलेट एरिया में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जेल अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

टिल्लू ताजपुरिया की भी हो चुकी है जेल में हत्या

आत्महत्या की यह वारदात जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की मौत की जांच के दौरान हुई है। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले के आरोपी गैंगस्टर ताजपुरिया को 2 मई को तिहाड़ जेल में उसके प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने मार डाला था।
सीसीटीवी फुटेज में जेल में बंद कई कैदियों को पुलिसकर्मियों के सामने गैंगस्टर पर बेरहमी से हमला करते हुए देखा गया था, जिन्होंने उसे बचाने के लिए प्रयास नहीं किया। इस केस में हत्या की जांच शुरू की गई और कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। कुख्यात टिल्लू गिरोह का मुखिया दिल्ली का रहने वाला ताजपुरिया 2016 में कई अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था और तब से जेल में था।

फिर सुर्खियों में आई तिहाड़ जेल, टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद, लूट के दोषी कैदी ने लगाई फांसी फिर सुर्खियों में आई तिहाड़ जेल, टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद, लूट के दोषी कैदी ने लगाई फांसी फिर सुर्खियों में आई तिहाड़ जेल, टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद, लूट के दोषी कैदी ने लगाई फांसी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News