Weather Report: दिल्ली में खिलेंगे सूर्य देवता, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश की उम्मीद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मौसम विभाग ने बीते कुछ दिनों से लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। आज रविवार को भी पूर्वी भारत के साथ-साथ उसके सटे इलाके में बारिश होने के अनुमान है। आईएमडी के अनुसार आज ओडिशा के कुछ स्थानों पर भी बादल छाए […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi: मौसम विभाग ने बीते कुछ दिनों से लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। आज रविवार को भी पूर्वी भारत के साथ-साथ उसके सटे इलाके में बारिश होने के अनुमान है। आईएमडी के अनुसार आज ओडिशा के कुछ स्थानों पर भी बादल छाए रहेंगे। वहां कुछ स्थानों पर बारिश हो चुकी है और कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश का भी अनुमान है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अगले 3-4 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। वहीं दिल्ली में धूप खिलेगी।

किन-किन जगहों पर भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आने वाले सर्कुलेशन की वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश के उत्तरी भागों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कल धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। यहां रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।

बंगाल और बिहार में भी हल्की बारिश

मौसम विभाग ने आज रविवार से दक्षिण बंगाल में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं हावड़ा, उत्तर और चौबीस परगना में अगले दो दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में एक दिन पहले पटना सहित राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी। आज भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड का मौसम का हाल

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। कहीं कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। उधर, तीन से छह सितंबर तक बागेश्वर, पिथौगराढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने एवं बारिश के तेज दौर होने की संभावना है।

Weather report: दिल्ली में खिलेंगे सूर्य देवता, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश की उम्मीद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में खिलेंगे सूर्य देवता, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश की उम्मीद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में खिलेंगे सूर्य देवता, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश की उम्मीद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में खिलेंगे सूर्य देवता, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश की उम्मीद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में खिलेंगे सूर्य देवता, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश की उम्मीद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में खिलेंगे सूर्य देवता, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश की उम्मीद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल Weather report: दिल्ली में खिलेंगे सूर्य देवता, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में बारिश की उम्मीद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News