Weather Report: बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में बारिश का आज अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में मौसम खुशनुमा

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:उत्तर प्रदेश, बंगाल समेत देश के कई राज्यों में गत तीन दिन से बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम खुशनुमा है। IMD के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक उत्तर भारत में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Weather Report Khabarwala 24 News New Delhi:उत्तर प्रदेश, बंगाल समेत देश के कई राज्यों में गत तीन दिन से बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम खुशनुमा है। IMD के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक उत्तर भारत में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी नई दिल्ली में आज (सोमवार), 25 सितंबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, नई दिल्ली में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार , पिछले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, केरल और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप और जम्मू कश्मीर में बादल बरसे हैं।

- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में में बीते कुछ दिनों से हल्की-फुल्की बारिश ही हो रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर तक पश्चिमी यूपी के मुकाबले पूर्वी यूपी में ज्यादा जगहों पर बारिश होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को भी बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। यहां दोपहर के बाद हल्की बूंदा-बादी के आसार हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना

सोमवार को प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, जौनपुर, संतरविदास नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और चंदौली में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. जबकि बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

आकाशीय चमक की आशंका

यूपी के जनपद अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, बलिया समेत कुछ अन्य जिलों में बादल गर्जने के साथ आकाशीय चमक होने संभावना है।

- Advertisement -

यहां हो सकती है अगले 24 घंटे में बारिश

स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, गंगा के तटवर्ती पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी गुजरात के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती है।

Weather report: बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में बारिश का आज अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में मौसम खुशनुमा Weather report: बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में बारिश का आज अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में मौसम खुशनुमा Weather report: बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में बारिश का आज अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में मौसम खुशनुमा Weather report: बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में बारिश का आज अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में मौसम खुशनुमा Weather report: बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में बारिश का आज अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में मौसम खुशनुमा Weather report: बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में बारिश का आज अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में मौसम खुशनुमा Weather report: बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में बारिश का आज अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में मौसम खुशनुमा Weather report: बिहार-बंगाल समेत इन राज्यों में बारिश का आज अलर्ट, दिल्ली एनसीआर में मौसम खुशनुमा

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News