नई दिल्ली, 19 नवंबर (khabarwala24)। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर लाल किले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह कार्यक्रम 19 से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाला है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर लाल किले पर 19 से 25 नवंबर तक एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान लाल किले पर बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। कई वीवीआईपी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने सुचारू यातायात, पैदल यात्रियों की सुरक्षा और जन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की है।
दिल्ली गेट और छत्ता रेल चौक की ओर से नेताजी सुभाष मार्ग की ओर आने वाली बसों और कमर्शियल वाहनों को 19 से 25 नवंबर के बीच प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक दिल्ली गेट चौक, छत्ता रेल चौक, जीपीओ चौक से रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया जा सकता है। इस दौरान नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।
अगर जरूरत पड़ी तो छत्ता रेल चौक, टी-पॉइंट सुभाष मार्ग, शांति वन चौक, जीपीओ चौक, दिल्ली गेट और हनुमान मंदिर क्रॉसिंग पर भी डायवर्जन लागू किया जाएगा।
वहीं प्रशासन की तरफ से लाल किला और चांदनी चौक बाजार आने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
दिल्ली पुलिस की सलाह है कि वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में ही पार्क करें, सड़क किनारे पार्किंग करने से बचें। पैदल चलने वालों को सलाह दी जाती है कि वे केवल फुटपाथ और निर्दिष्ट क्रॉसिंग का ही उपयोग करें।
दिल्ली यातायात पुलिस ने सभी निवासियों, यात्रियों और आने-जाने वालों को बताया कि रिंग रोड (राजघाट से चंदगीराम अखाड़ा), नेताजी सुभाष मार्ग, निषाद राज मार्ग, एसपीएम मार्ग, लोथियन रोड और बुलेवार्ड रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सड़कों से बचें और रानी झांसी रोड, सलीमगढ़ बाईपास, विकास मार्ग, पुस्ता रोड आदि जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


