पंजाब: बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी ड्रोनों को किया निष्क्रिय, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद

चंडीगढ़, 6 दिसंबर (khabarwala24)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए तीन पाकिस्तानी ड्रोनों को निष्क्रिय कर दिया और 1.7 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को एक ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की, […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

चंडीगढ़, 6 दिसंबर (khabarwala24)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर त्वरित और सटीक कार्रवाई करते हुए तीन पाकिस्तानी ड्रोनों को निष्क्रिय कर दिया और 1.7 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को एक ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की, जिसके बाद सैनिकों ने जरूरी तकनीकी जवाबी कदम उठाए और तरनतारन के डल के पास एक डीजेआई माविक 4 प्रो ड्रोन और 543 ग्राम हेरोइन बरामद की।

विशिष्ट बीएसएफ खुफिया जानकारी के आधार पर सैनिकों ने फिरोजपुर के संकरा के पास 1.173 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और बाद में पछारियां के पास एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन जब्त किया।

एक अन्य खुफिया अभियान में अमृतसर के रोरनवाला कलां के पास खेतों से एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किया गया, जिसके बारे में माना जा रहा है कि उसे ड्रोन-रोधी उपायों के तहत गिराया गया था।

ये उल्लेखनीय बरामदगी पाकिस्तान प्रायोजित ड्रोन से तस्करी के प्रयासों के विरुद्ध हमारी सीमाओं की सुरक्षा में बीएसएफ की अथक सतर्कता और दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इससे पहले शुक्रवार को पंजाब सीमा पर तस्करी और नशीले पदार्थों के खिलाफ जारी कार्रवाई में बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली। बीएसएफ ने दो इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशनों में पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की।

बीएसएफ ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि पहला ऑपरेशन शुक्रवार सुबह फाजिल्का के गांव ताहलीवाला में हुआ। बीएसएफ ने सीआईए फाजिल्का के साथ मिलकर तीन तस्करों को पकड़ा और उनके पास से 2 पैकेट हेरोइन (1 किलो), एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

बीएसएफ ने गिरफ्तार तस्करों को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है, जहां उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, दूसरे ऑपरेशन में, बीएसएफ की इंटेलिजेंस जानकारी के आधार पर अमृतसर के गांव बलहरवाल में कार्रवाई की गई। बीएसएफ और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 8 पैकेट हेरोइन (8.643 किलो), तीन मोबाइल फोन और एक कार बरामद की। दोनों तस्करों को एएनटीएफ की हिरासत में भेजा गया।

Source : IANS

डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News