नोएडा, 4 दिसंबर (khabarwala24)। नोएडा की थाना फेस-1 पुलिस ने एक बार फिर नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए अन्तर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय एक कुख्यात गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 64 किलोग्राम अवैध गांजा और एक चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है।
यह कार्रवाई गुरुवार को की गई, जब थाना फेस-1 पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पता चला कि पश्चिम बंगाल से एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर एनसीआर में प्रवेश करने वाला है। पुलिस ने झुंडपुरा बॉर्डर पर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति निताई सरकार उर्फ चूपा को पकड़ लिया।
पूछताछ में अभियुक्त निताई सरकार ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से विशेष किस्म का ‘गोल्डन मिर्ची गांजा’ 5-6 किलो के छोटे पैकेटों में तैयार करता है और इन्हें ट्रेन के अलग-अलग कोच में छिपाकर लाता है। दिल्ली पहुंचने पर वह एक-एक पैकेट निकालकर पहले से चुराए गए ई-रिक्शा में रखकर फुटकर सप्लायरों तक सप्लाई करता था। इससे उसे मोटा मुनाफा मिलता था।
अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह करीब 8 वर्षों से गांजा तस्करी में सक्रिय है। वर्ष 2019 में भी वह अपनी पत्नी के साथ 17 किलो गांजा के साथ थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, निताई सरकार के खिलाफ 2017 से 2025 तक कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें 70 किलो, 17 किलो, 3 किलो 200 ग्राम और 2 किलो 50 ग्राम गांजा बरामदगी जैसे कई मामले शामिल हैं। इसके अलावा, चोरी के ई-रिक्शे में नशा सप्लाई करने का भी मामला उससे जुड़ा है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


