Kargil Vijay Diwas पाकिस्तान ने कारगिल युद्ध शुरू होने के बाद क्या कहा था? जानें कौन था असली मास्टरमाइंड

Khabarwala 24 News New Delhi: Kargil Vijay Diwas देश में आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। ये खास दिन देश की उन वीरों को समर्पित है जिन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों के कब्जे से करगिल की ऊंची चोटियों आजाद करवाय था। ये युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था, जिसमें 2 लाख सैनिकों ने हिस्सा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Kargil Vijay Diwas देश में आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। ये खास दिन देश की उन वीरों को समर्पित है जिन्होंने पाकिस्तानी सैनिकों के कब्जे से करगिल की ऊंची चोटियों आजाद करवाय था। ये युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था, जिसमें 2 लाख सैनिकों ने हिस्सा लिया था।

Kargil Vijay Diwas  इस युद्ध में हमारे देश के सैनिकों ने पाकिस्तान के नापाक इरादों को चकनाचूर कर दिया था हालांकि युद्ध के दौरान देश के 527 जवान शहीद हो गए थे। इस युद्ध की साजिश रचने वाला पाकिस्तान का एक जाना माना व्यक्ति था? जिसने पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल जिले में घुसपैठ का आदेश दिया था।

कारगिल युद्ध का कौन था मास्टरमाइंड ? (Kargil Vijay Diwas)

Kargil Vijay Diwas कारगिल युद्ध की जब भी बात होती है तो हमारे देश के जवानों की वीर गाथाओं के बारे में बात होती है, लेकिन इस युद्ध का मास्टरमाइंड कौन था इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। तो बता दें कि इस युद्ध का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान सेना का पूर्व जनरल और पूर्व प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ था। इस पूरे युद्ध की साजिश रचने के लिए परवेज मुशर्रफ को ही जिम्मेदार माना जाता है।

Kargil Vijay Diwas ये बात जानकर सभी को हैरानी हुई कि इस युद्ध के प्लान की पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी कैबिनेट तक को जानकारी नहीं थी। युद्ध के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यहां तक कहा था कि ये ऑपरेशन (युद्ध) उनकी जानकारी के बिना चलाई गई थी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साल 2018 में ये खुलासा किया था कि उन्हें परवेज मुशर्फ ने अपनी योजनाओं की जानकारी तक नहीं दी थी और उन्हें अंधेरे में रखा था।

पाकिस्तान पर परवेज मुशर्रफ ने कब्जा करने की खाई थी कसम ? (Kargil Vijay Diwas)

Kargil Vijay Diwas परवेज मुशर्रफ ने अपनी जीवनी इन द लाइन ऑफ फायर – अ मेमॉयर में लिखा कि, उन्होंने कारगिल पर कब्जा करने की कसम खाई थी, लेकिन नवाज शरीफ की वजह से उनका सपना अधूरा रह गया. इस युद्ध के प्रमुख रणनीतिकार परवेज मुशर्रफ ही थे। उन्होंने ही कारगिल जिले में गुप्त घुसपैठ का आदेश दिया था। इस चाल में परवेज मुशर्रफ के अलावा, लेफ्टिनेंट जनरल अजीज खान, लेफ्टिनेंट जनरल महमूद अहमद और मेजर जनरल जावेद हसन भी शामिल थे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News