India Pakistan Attack पाकिस्तान की ओर से बॉर्डर पर भारी गोलाबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, 8 मिसाइलें ध्वस्त

Khabarwala 24 News New Delhi: India Pakistan Attack बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया गया है और मोबाइल नेटवर्क में भी समस्या आ रही है। सायरनों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दे रही हैं। सांभा, पूंछ और जम्मू सेक्टर में भारी गोलीबारी चल रही […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: India Pakistan Attack बॉर्डर पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया गया है और मोबाइल नेटवर्क में भी समस्या आ रही है। सायरनों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई दे रही हैं। सांभा, पूंछ और जम्मू सेक्टर में भारी गोलीबारी चल रही है।

भारी गोलीबारी

श्रीनगर, अवंतीपोरा में पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। कुंपवारा सेक्टर में भी भारी गोलीबार चल रही है और भारतीय सेना इसका करारा जवाब दे रही है। बताया जा रहा है कि जम्मू एयरपोर्ट पर भी मिसाइल अटैक से कोशिश की गई थी लेकिन भारतीय सेना ने उसे निष्क्रिय कर दिया है। जम्मू यूनिवर्सिटी के पास भी दो मिसाइलें गिराए जाने की खबर है।

S 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने गिराई 8 मिसाइल

इस दौरान आठ मिसाइलों को भारत ने गिराया दिया है। एक बार फिर S 400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम से भारत ने पाकिस्तान की मिसाइलों को ध्वस्त कर दिया है। पंजाब के गुरुदासपुर, पठानकोट में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।भारत की वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय होने के कारण जम्मू में बिजली बंद की जा रही है। जम्मू सिविल एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और पड़ोसी इलाकों में पाकिस्तान से कम से कम आठ मिसाइलें दागी गईं और उनमें से अधिकांश को भारतीय वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोक दिया गया।

दिल्ली सरकार ने रद्द कीं अधिकारियों की छुट्टियां

पाकिस्तान से तनाव और हमलों की कोशिश को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने सभी अधिकारियों को छुट्टियां रद्द कर दी हैं और उन्हें काम पर लौटने के लिए कहा है ताकि आपात हालात के लिए तैयारियां की जा सकें।

बाडमेर में तीसरी बार बजा सायरन

पाकिस्तान के सीमावर्ती जिले बाडमेर में पूरी तरह ब्लैकआउट किया गया. यहां लगातार तीसरी बार सायरन बजा है।

जम्मू में कहां-कहां हुए ड्रोन अटैक?

पाकिस्तान ने जिन जगहों पर ड्रोन से अटैक करने की कोशिश की, उनमें जम्मू एयरपोर्ट, जम्मू रेलवे स्टेशन, चन्नी हिम्मत और जम्मू से सटा बॉर्डर इलाका आरएस पुरा शामिल हैं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S 400 ने पाकिस्तान के इन हमलों की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो मिले दो पाकिस्तानी ड्रोन

जम्मू यूनिवर्सिटी के पास दो पाकिस्तानी ड्रोन मिले हैं, जिन्हें भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।

 

पाकिस्तान के 2 JF-17 फाइटर जेट ढेर

पाकिस्तान के हमले की कोशिश नाकाम हो गई है। पाकिस्तानी सेना के दो सबसे अपडेटेड फाइटर जेट JF-17 को मार गिराया है। इसके अलावा पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को भी ढेर कर दिया गया।

खबर अपडेट की जा रही है….

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News