पावरग्रिड में सुनहरा अवसर: 188 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 11 मार्च तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 4 मार्च (khabarwala24)। देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने से अपने शानदार करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (पावरग्रिड) ने 4 क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप के विभिन्न 188 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 4 मार्च (khabarwala24)। देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने से अपने शानदार करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (पावरग्रिड) ने 4 क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप के विभिन्न 188 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

पावरग्रिड की ओर से जारी पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

पावरग्रिड ने जिन 4 क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप के विभिन्न 188 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें आईटीआई इलेक्ट्रिशियन, डिप्लोमा धारक, ग्रेजुएट, एचआर एग्जीक्यूटिव, सीएसआर एग्जीक्यूटिव, और राजभाषा असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार आईटीआई/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन/एमबीए/एमएसडब्ल्यू या बीए की पूर्णकालिक डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी जरूरी है।

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित की गई है। वहीं, जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वालों में से योग्य कैंडिडेट का चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

पावरग्रिड की ओर से चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार प्रति महीने 13,500 रुपए से 17,500 रुपए के बीच स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले खुद को एनएटीएस/एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर करें। इसके बाद पावरग्रिड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद जारी पद के लिए सक्रिय लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर जमा कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News