हर मुसलमान आतंकवादी नहीं है: आलोक कुमार

नई दिल्ली, 12 जनवरी (khabarwala24)। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हिंदुत्व पर दिए बयान पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता आलोक कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि वे इसी तरह की ऊटपटांग बातें करने में माहिर हो गए हैं।आलोक कुमार ने कहा कि 14 प्रतिशत मुसलमानों से कोई डर नहीं है। यह सच […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 12 जनवरी (khabarwala24)। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हिंदुत्व पर दिए बयान पर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता आलोक कुमार ने पलटवार करते हुए कहा कि वे इसी तरह की ऊटपटांग बातें करने में माहिर हो गए हैं।

आलोक कुमार ने कहा कि 14 प्रतिशत मुसलमानों से कोई डर नहीं है। यह सच है कि हर मुसलमान आतंकवादी नहीं है, लेकिन हर आतंकवादी मुसलमान क्यों होता है? यह जिहाद क्यों होता है? क्या इस जिहाद से अपनी रक्षा करने का अधिकार हमें होना चाहिए या नहीं? इसलिए हम डरते नहीं हैं, बल्कि सामर्थ्य की पूजा करते हैं। हम काली और दुर्गा की पूजा करते हैं ताकि जब हमारे समाज पर आक्रमण हो तो हम अपना बचाव कर सकें और विजयी भाव में रहें।

- Advertisement -

उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के हिजाब वाले बयान पर कहा कि लोकतंत्र में कुछ भी कहने पर कोई बुराई नहीं है। वे अपने लोगों को खुश करने के लिए ऐसे बयान देते हैं, लेकिन इसमें कोई गुंजाइश नहीं दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में दो परंपराएं हैं- एक शांति की परंपरा और दूसरी जिहाद के नाम पर आक्रमण की श्रृंखला। कृष्ण जन्मभूमि, राम मंदिर और सोमनाथ इसके प्रमाण हैं। बांग्लादेश में भी यही प्रमाण मिलता है। वहां हिंदुओं को मारा जा रहा है।

कर्नाटक में दलित महिला की नृशंस हत्या के मामले पर आलोक कुमार ने कहा कि सरकार अपना कर्तव्य निभाए। न्याय व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार का दायित्व है। इस तरह की घटनाएं समाज के निम्न वर्ग में होती हैं, तो यह ठीक नहीं है।

- Advertisement -

स्वामी विवेकानंद की जयंती को लेकर आलोक कुमार ने कहा कि इसे हम लोग राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस भी है। देश के युवा को इस तरह व्यवहार करना चाहिए- मजबूत चरित्र, अनुशासन, बुद्धिमत्ता, क्षमता और शक्ति के साथ। हर व्यक्ति में आत्मरक्षा की क्षमता होनी चाहिए। किसी को छेड़े नहीं। अगर कोई तुम्हें छेड़े तो छोड़ों नहीं। मार्ग में कभी भी भटकाव हो तो एक बार जरूर स्वामी विवेकानंद के दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News