Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में ननद के पुत्र के जन्मदिन समारोह के दौरान परिवारिक विवाद इतना भयानक रूप ले लिया कि एक महिला के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने उसके चेहरे पर जबरन केक लगा दिया, विरोध करने पर गाली-गलौज की, कपड़े फाड़े और छेड़छाड़ तक कर दी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर पति समेत छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला (Hapur News)
पीड़िता महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 31 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे उसके घर पर ननद के बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। पूरा परिवार केक काटने की रस्म निभा रहा था। इसी दौरान उसके नंदोई जिला बुलंदशहर के गांव सेठा निवासी रिछपाल और देवर योगेश ने अचानक उसके चेहरे पर जबरन केक लगा दिया।जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपी गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर उतर आए।
पुलिस से की शिकायत (Hapur News)
शोर-शराबा सुनकर उसकी ननद , सास और पति जुगनू भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी छह आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की, जानलेवा हमला किया, उसके कपड़े फाड़ दिए और छेड़छाड़ की। पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागी और सीधे थाना बाबूगढ़ पहुंचकर पूरे मामले की तहरीर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति जुगनू समेत छह आरोपियों (रिछपाल, योगेश, आशा, डोली, दीपा और मोनिका) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



