Hapur News संस्कार एजुकेशनल ग्रुप में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव उत्साहपूर्ण-2026

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गाजियाबाद। संस्कार एजुकेशनल ग्रुप द्वारा 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक चार दिवसीय भव्य वार्षिक उत्सव ‘उत्साहपूर्ण-2026’ आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नृत्य, एकल गायन, मिमिक्री, कॉमेडी स्किट्स तथा अन्य रोचक प्रस्तुतियों ने […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News गाजियाबाद। संस्कार एजुकेशनल ग्रुप द्वारा 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक चार दिवसीय भव्य वार्षिक उत्सव ‘उत्साहपूर्ण-2026’ आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नृत्य, एकल गायन, मिमिक्री, कॉमेडी स्किट्स तथा अन्य रोचक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्साह से भर दिया।

Hapur news -
Hapur news –

सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन (Hapur News)

उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों प्रोफेसर डॉ. बबीता कुमार (निदेशक, फार्मेसी), डॉ. धर्मेंद्र सिंह (निदेशक, इंजीनियरिंग), डॉ. राकेश इलाहाबादी (निदेशक, वास्तुकला) और प्रो. फैज़ मोहम्मद (निदेशक, प्रबंधन) के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत किया (Hapur News)

निदेशकों ने विजेताओं को बधाई देते हुए छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल प्रतिभा को निखारती हैं बल्कि उनके मनोबल को भी बढ़ाती हैं।संस्कार एजुकेशनल ग्रुप के प्रबंधन ने पूरे कार्यक्रम की सराहना की और इसके सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन पर सभी आयोजकों, संकाय सदस्यों तथा छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘उत्साहपूर्ण-2026’ ने संस्थान की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत किया है। कार्यक्रम के समापन पर ऑल इंडिया परमिट बैंड ने डीजे संगीत का जीवंत और जोरदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने पूरे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राएं और शिक्षक देर रात तक संगीत की लय पर थिरकते नजर आए।

Hapur news --. Jpeg
Hapur news –. Jpeg

यादगार कदम साबित हुआ (Hapur News)

यह चार दिवसीय उत्सव छात्रों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक जागरूकता और टीम वर्क को बढ़ावा देने की दिशा में एक यादगार कदम साबित हुआ। संस्कार एजुकेशनल ग्रुप भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लेता है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News