Hapur News बाबूगढ़ में चोरों का आतंक: एक रात में छह दुकानों में सेंध, लाखों का माल उड़ाया

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने क्षेत्र के अलग-अलग छह दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। इसके अलावा चार दुकानों और एक मकान में भी चोरी का […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News यूपी के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार देर रात बदमाशों ने क्षेत्र के अलग-अलग छह दुकानों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। इसके अलावा चार दुकानों और एक मकान में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन वहां वे सफल नहीं हो सके। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और व्यापारी-ग्रामीण अब रात में सोने को भी डर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की देर रात चोरों का गिरोह सक्रिय हुआ। सबसे पहले बछलौता मार्ग स्थित गांव उपैड़ा में मोहम्मद इलियास की हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से करीब 5 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। उसी इलाके में कुलदीप की फर्नीचर दुकान का भी ताला तोड़ा गया।छपकौली में अमित कुमार की लकड़ी की दुकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। हापुड़ स्वर्ग आश्रम रोड पर लाला हनी की लकड़ी की दुकान से इंवर्टर, बैटरी, एक पंखा और करीब एक हजार रुपये के सिक्के चोर लेकर भाग गए। छपकौली में ही इलियास की कपड़ों की दुकान का ताला तोड़ा गया, जबकि जितेंद्र कुमार की सोफे की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया।

नगदी, कपड़े, जूते किए चोरी (Hapur News)

बाबूगढ़ में मुकेश शर्मा की परचून की दुकान से 2500 रुपये का सामान चोरी हो गया। रोहित कुमार रोहिला की विद्युत उपकरणों की दुकान से छत के चार पंखे चोरी कर लिए गए। अशोक कुमार की बाइक मैकेनिक दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की गई। इसके अलावा लखीमपुर खीरी के गांव दानापुर निवासी सुरेश चंद्र शर्मा की कपड़ों और जूतों की दुकान से करीब 25 हजार रुपये के कपड़े-जूते चोरी कर लिए गए।

चोरों ने बाबूगढ़ के ओमप्रकाश के मकान का ताला भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। वारदात के दौरान बदमाश आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों में साफ कैद हो गए हैं।

पुलिस ने जांच की शुरू (Hapur News)

बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप चौहान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है। फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी और पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news बाबूगढ़ में चोरों का आतंक: एक रात में छह दुकानों में सेंध, लाखों का माल उड़ाया Hapur news बाबूगढ़ में चोरों का आतंक: एक रात में छह दुकानों में सेंध, लाखों का माल उड़ाया Hapur news बाबूगढ़ में चोरों का आतंक: एक रात में छह दुकानों में सेंध, लाखों का माल उड़ाया Hapur news बाबूगढ़ में चोरों का आतंक: एक रात में छह दुकानों में सेंध, लाखों का माल उड़ाया Hapur news बाबूगढ़ में चोरों का आतंक: एक रात में छह दुकानों में सेंध, लाखों का माल उड़ाया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News