Hapur News थ्रीव्हीलर चालक ने 30 हजार का बैग उड़ाया, बदमाशों ने लूटा मोबाइल लूटा

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News रात के अंधेरे में घर लौट रहे युवक के साथ दोहरी लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर पहले थ्रीव्हीलर चालक ने यात्री का बैग लेकर फरार हो गया, फिर कुछ ही देर बाद बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीड़ित […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News रात के अंधेरे में घर लौट रहे युवक के साथ दोहरी लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर पहले थ्रीव्हीलर चालक ने यात्री का बैग लेकर फरार हो गया, फिर कुछ ही देर बाद बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीड़ित युवक की मारपीट कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

पीड़ित विशाल गर्ग (मोहल्ला कानून गोयान, वार्ड नंबर-36) ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 22 मार्च की रात करीब 10 बजे गाजियाबाद के बिहारी नगर स्थित दुर्गा प्रिंटिंग प्रेस से काम करके घर लौट रहा था। वह डासना तक एक थ्रीव्हीलर से पहुंचा और वहां से हापुड़ के लिए दूसरे थ्रीव्हीलर में सवार हो गया। रात करीब 11:40 बजे थ्रीव्हीलर त्रिपति गार्डन के पास पहुंचा। चालक ने अचानक वाहन रोक दिया और आगे जाने से इनकार कर दिया।

चालक हुआ फरार (Hapur News)

जैसे ही विशाल नीचे उतरकर किराया देने लगा, चालक ने थ्रीव्हीलर तेजी से आगे बढ़ा लिया। पीड़ित का बैग वाहन में ही रखा था, जिसमें करीब 30 हजार रुपये नकद थे। विशाल ने चालक का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।

मोबाइल फोन लूट कर ले गए बदमाश (Hapur News)

इसके तुरंत बाद जब विशाल अपने भाई को फोन करने लगा, तभी पीछे से आए एक युवक ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। तीनों बदमाशों ने मिलकर विशाल गर्ग के साथ जमकर मारपीट की और उसके मोबाइल फोन को लूटकर फरार हो गए। घटना के कुछ देर बाद पीड़ित का भाई मौके पर पहुंचा और उसे घर ले गया। विशाल के शरीर पर चोट के कई निशान मौजूद हैं।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू (Hapur News)

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर थ्रीव्हीलर चालक द्वारा बैग लूटने और अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा मोबाइल लूटने व मारपीट के मामले में अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Hapur news थ्रीव्हीलर चालक ने 30 हजार का बैग उड़ाया, बदमाशों ने लूटा मोबाइल लूटा Hapur news थ्रीव्हीलर चालक ने 30 हजार का बैग उड़ाया, बदमाशों ने लूटा मोबाइल लूटा Hapur news थ्रीव्हीलर चालक ने 30 हजार का बैग उड़ाया, बदमाशों ने लूटा मोबाइल लूटा Hapur news थ्रीव्हीलर चालक ने 30 हजार का बैग उड़ाया, बदमाशों ने लूटा मोबाइल लूटा Hapur news थ्रीव्हीलर चालक ने 30 हजार का बैग उड़ाया, बदमाशों ने लूटा मोबाइल लूटा

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News