Fasttag new rules FASTag के नियमों में बदलाव आज से , ये गलती Toll पर पड़ेगी बहुत भारी

Khabarwala 24 News New Delhi: Fasttag new rules देश में 1 अगस्त से FASTag के नए नियम लागू हो गये हैं। अगर आप भी फास्टैग यूजर हैं तो यह खबर आपके काम की है। नए नियमों का अगर कोई पालन नहीं करेगा तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। असुविधा से बचने के लिए यूजर […]

spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Fasttag new rules देश में 1 अगस्त से FASTag के नए नियम लागू हो गये हैं। अगर आप भी फास्टैग यूजर हैं तो यह खबर आपके काम की है। नए नियमों का अगर कोई पालन नहीं करेगा तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। असुविधा से बचने के लिए यूजर को टोल प्लाजा पर अपने FASTag अकाउंट में कुछ बदलाव करने होंगे। नया नियम लाने का मकसद सिर्फ यूजर्स की सहूलियत के लिए लाया गया है, ताकि टोल पर भीड़ न लगे और टोल शुल्क का भुगतान करने में वाहनों को लगने वाले समय को कम करना है। आइये जानते हैं नए नियम के बारे में।

FASTag का क्या है नया नियम (Fasttag new rules)

नए नियम के मुताबिक फास्टैग के लिए यूजर्स को अपनी Know Your Customer (KYC) प्रक्रिया को अपडेट करना होगा। नए नियमों के मुताबिक 5 साल या उससे ज्यादा पुराने FASTag अकाउंट्स को गुरुवार (1 अगस्त) से बदलना होगा। इसके लिए फास्टैग यूजर्स को अपने अकाउंट की इंश्योरेंस डेट की जांच करनी होगी और आवश्यकता पड़ने पर अथॉरिटी से फास्टैग कार्ड रिप्लेस करना होगा। पुराने FASTag अकाउंट अमान्य हो जाएंगे । नए नियम देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू होंगे।

Fasttag new rules fastag के नियमों में बदलाव आज से , ये गलती toll पर पड़ेगी बहुत भारी

इसके अलावा जिन फास्टैग अकाउंट्स को 3 साल से ज्यादा का समय हो या है, उन्हें फिर से KYC कराने की जरूरत है। फास्टैग सर्विस के जरिये KYC कराने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर 1 अगस्त से डेडलाइन के बीच KYCप्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो फास्टैग अकाउंट को ब्लैक लिस्ट किया जा सकता है ।

Fasttag new rules fastag के नियमों में बदलाव आज से , ये गलती toll पर पड़ेगी बहुत भारी

KYC ऐसे करें (Fasttag new rules)

KYC करना काफी आसान है। इसके लिए आपके पास अपने गाड़ी के सभी पेपर्स होने जरूरी हैं । इसके अलावा गाड़ी के मालिक का पहचान पत्र भी होना जरूर है। KYC अपडेट के दौरान आपको वाहन की आगे और पीछे की एक दम साफ़ फोटो अपलोड करनी होंगी। यूजर्स को अपनी KYC प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2024 तक पूरी करनी होगी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News