Dedicated Freight Corridor डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर पर खुर्जा से शुरू हुआ ट्रायल, मालगाड़ियों के अलग चलने से एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की बढ़ जाएगी रफ्तार

Khabarwala24NewsHapur:केंद्र सरकार के सबसे महत्वपूर्ण Dedicated Freight Corridor डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर (डीएफसीसी) पर शुक्रवार को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इंजन का सफल Trial ट्रायल हो गया। खुर्जा से खतौली तक इंजन में बैठकर डीएफसीसी के मुख्य महाप्रबंधक और उनकी टीम के साथ-साथ निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। देर शाम करीब […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur:केंद्र सरकार के सबसे महत्वपूर्ण Dedicated Freight Corridor डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर (डीएफसीसी) पर शुक्रवार को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इंजन का सफल Trial ट्रायल हो गया। खुर्जा से खतौली तक इंजन में बैठकर डीएफसीसी के मुख्य महाप्रबंधक और उनकी टीम के साथ-साथ निर्माण कार्य करने वाली कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे। देर शाम करीब सवा छह बजे यह ट्रायल न्यू पिलखुवा में बनाए गए स्टेशन किल्हौड़ा में पहुंचा। जहां से सीधे मेरठ और वहां से खतौली के लिए रवाना हो गए। इस ट्रायल को निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने सफल बताया है। जिसके बाद इस कारिडोर पर मालगाड़ियों के चलने की संभावना प्रबल हो गई है। मालगाड़ियों के एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रैक से हटने के बाद यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

134 किलोमीटर लंबे काॅरिडोर पर निर्माण कार्य हुआ पूरा

मालगाड़ियों का अलग से ट्रैक बनाने के लिए केंद्र सरकार दो कारिडोर का निर्माण करा रही है। खुर्जा से सहारनपुर तक एलएंडटी कंपनी की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। खुर्जा से खतौली तक करीब 134 किलोमीटर लंबे इस कारिडोर पर निर्माण कंपनी की ओर से सभी काम को पूरा कर लिया था। जिसके बाद 31 मार्च को इस ट्रैक पर Trial ट्रायल करने की तिथि निर्धारित की गई थी।

Add1
Add1

यह रहे मौजूद

शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजेDedicated Freight Corridor डीएफसीसी के मेरठ जोन के मुख्य महाप्रबंधक अनिल कालरा, मुख्य सुरक्षा सलाहकार आशीष चंद्रा, टीम लीडर फारूकी अहमद, परियोजना प्रबंधक विक्रम कोहली, एके सिंह, एलएंडटी कंपनी के प्रबंधक गुरविंदर सिंह, उप मुख्य परियोजना प्रबंधक राकेश बाबू, और आरके सिंह के अलावा मुख्य सुरक्षा प्रबंधक सचिन चौहान न्यू खुर्जा स्टेशन पहुंचे। जहां से इंजन में बैठकर डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर पर Trial ट्रायल शुरू किया गया। शाम के समय यह ट्रायल इंजन हापुड़ और पिलखुवा से गुजरते हुए मेरठ के लिए रवाना हुआ।

Dedicated freight corridor डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर पर खुर्जा से शुरू हुआ ट्रायल, मालगाड़ियों के अलग चलने से एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की बढ़ जाएगी रफ्तार

क्या कहते हैं अधिकारी

ट्रायल पूरी तरह से सफल हुआ है। कुछ छोटी-छोटी खामियों पर अधिकारियों ने दिशा-निर्देश दिया है। जिन्हें जल्द से जल्द दूर कर लिया जाएगा। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर के बीच भी युद्धस्तर पर काम शुरू है और जैसे ही वहां का काम पूरा हो जाता है। वहां पर भी ट्रायल करने के बाद मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। गुरुविंदर सिंह प्रबंधक एलएनटी

42837147-0841-450c-b1a9-40cbe87b1125

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News