सीईओ का औचक निरीक्षण, समस्याओं के समाधान के दिए सख्त निर्देश

नोएडा, 14 जनवरी (khabarwala24)। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने 14 जनवरी को नोएडा के ग्राम सदरपुर का भ्रमण कर पूरे गांव का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह, महाप्रबंधक आरपी सिंह, उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय रावल, जनस्वास्थ्य विभाग से इंदु प्रकाश सिंह सहित वर्क सर्किल, जल खंड […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नोएडा, 14 जनवरी (khabarwala24)। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ने 14 जनवरी को नोएडा के ग्राम सदरपुर का भ्रमण कर पूरे गांव का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक एसपी सिंह, महाप्रबंधक आरपी सिंह, उप महाप्रबंधक (सिविल) विजय रावल, जनस्वास्थ्य विभाग से इंदु प्रकाश सिंह सहित वर्क सर्किल, जल खंड और विद्युत/यांत्रिकी खंड के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने गांव में मौजूद बुनियादी सुविधाओं, चल रहे विकास कार्यों और ग्रामवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि कई स्थानों पर सड़क, जलापूर्ति, सीवर, सफाई और यातायात से जुड़ी कमियां हैं। इन सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को सख्त और समयबद्ध निर्देश जारी किए गए।

- Advertisement -

सीईओ ने डीएससी मार्ग पर एलिवेटेड रोड से उतरते समय तेज गति से चलने वाले वाहनों को देखते हुए सेक्टर-41 और 42 के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके। वहीं, सेक्टर-42 में खाली जमीन पर अवैध रूप से झुग्गियां बनाकर रहने के मामले में कार्रवाई न होने पर वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक को नोटिस जारी करने और वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

ग्राम सदरपुर के मुख्य मार्ग पर वाहनों के मुड़ने की मांग को देखते हुए यातायात दबाव के अनुसार सेक्टर 42-43 की ओर 100 मीटर की दूरी पर यू-टर्न बनाने का निर्णय लिया गया। जल विभाग को मैनहोल सफाई के दौरान क्षतिग्रस्त कंक्रीट को पुनः वर्गाकार रूप में कंक्रीटीकरण कराने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, गांव में चल रहे सीवर पाइपलाइन और जलापूर्ति लाइन के कार्यों को शीघ्र पूरा कर उसके बाद तुरंत सीसी रोड निर्माण कराने को कहा गया। सफाई व्यवस्था को लेकर भी सीईओ ने कड़ा रुख अपनाया। ग्रामवासियों की शिकायत पर संबंधित संविदाकार को नोटिस जारी करने और प्रतिदिन नियमित स्ट्रीट स्वीपिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

सोम बाजार क्षेत्र में रेहड़ी-ठेलियों के कारण फैल रही गंदगी पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाने और दोबारा न लगने देने के आदेश दिए गए। एफसीटीएस सेंटर से बाहर फैल रहे कूड़े को सीधे कॉम्पेक्टर में डालने के निर्देश भी जारी किए गए। इसके अलावा, सड़क से नीचे हो चुके स्कूल के पुनर्निर्माण, गांव के विभिन्न चौराहों पर हाईमास्ट लाइट लगाने, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, कम्युनिटी सेंटर के अनुरक्षण, शिव मंदिर के पास ओपन जिम और प्लेग्राउंड में घास लगाने, तालाब की सफाई व पुनर्जीवन जैसे कई अहम निर्देश दिए गए।

सीईओ ने जल विभाग के सभी कार्य फरवरी अंत तक और सिविल व विद्युत विभाग के कार्य मार्च अंत तक पूरे करने के आदेश दिए। साथ ही, जनस्वास्थ्य विभाग को तीन दिन में पूरे गांव की सफाई कर फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

अंत में, उन्होंने अन्य गांवों का भी सर्वे कर समस्याओं के समाधान के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News