मुंबई, 6 दिसंबर (khabarwala24)। टीवी का मोस्ट एंटरटेनिंग शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब आ चुका है। इस सीजन की शुरुआत 24 अगस्त, 2025 से हुई थी।
7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है और कौन सा कंटेस्टेंट अपने घर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी लेकर जाने वाला है, ये देखने वाली बात होगी, लेकिन इससे पहले ही बिग बॉस 12 की विनर रही टीवी एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर दीपिका कक्कड़ ने बताया है कि उनका फेवरेट कंटेस्टेंट कौन है और शो का विनर किसको बनना चाहिए।
टीवी एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर दीपिका कक्कड़ ने बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट को सपोर्ट किया है। उन्होंने फरहाना की वीडियो री-पोस्ट कर लिखा, “क्या जर्नी रही है फरहाना आपकी, स्ट्रोंग, निडर और नो फिल्टर, आप सबसे ज्यादा बिग बॉस की ट्रॉफी जीतना डिजर्व करती हैं।”
एक्ट्रेस के पोस्ट से साफ है कि वे फरहाना भट्ट को सपोर्ट करती हैं और उन्हें ही शो को जीतते हुए देखना चाहती हैं। दीपिका कक्कड़ ने जिस वीडियो को रि-पोस्ट किया है, उसमें शुरुआत से अब तक की फरहाना की जर्नी दिखाई गई है। शो में एंट्री लेते हुए फरहाना ने सलमान खान के सामने कह दिया था कि वे उन्हें शो की विनर भी बुला सकते हैं। पहले तो एक्टर सलमान खान भी फरहाना के कॉन्फिडेंस से हैरान हुए थे, लेकिन शो में आने के बाद सलमान ने उनकी सबसे ज्यादा क्लास लगवाई थी।
शो के फाइनल में अभी पांच फाइनलिस्ट बचे हैं, जिनमें गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, प्रणीत बोरे, अमाल मलिक और फरहाना भट्ट शामिल हैं। फाइनल के लिए वोटिंग लाइन्स भी खोली जा चुकी हैं, जिससे आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को वोट कर सकते हैं। शो का ग्रैंड फिनाले कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग किया जाएगा, जोकि रात 9 बजे से शुरू होगा, जबकि कलर्स पर शो रात 10 बजकर 30 मिनट पर प्रसारित होगा।
बिग बॉस 19 के फिनाले से पहले प्रणीत मोरे के शो जीतने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सोशल मीडिया पर प्रणीत मोरे की फोटो बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के साथ वायरल हुई थी। कुछ लोगों ने फोटो को एआई-जनरेटेड बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने फोटो को असली लीक फोटो बताया। खैर, शो के ग्रैंड फिनाले में 1 दिन से भी कम का समय बचा है, और देखना होगा कि शो की ट्रॉफी किसके नाम होती है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


