मुंबई, 4 दिसंबर (khabarwala24)। 90 के दशक की मशहूर अदाकारा महिमा चौधरी ने अभिनेता संजय मिश्रा के साथ ‘दूसरी शादी’ कर ली है। दोनों कलाकारों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे को न केवल वरमाला पहनाई, बल्कि शादी की पारंपरिक रस्में भी निभाईं।
चूंकि महिमा चौधरी और संजय मिश्रा दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं, इसलिए फैंस के मन में सवाल है कि आखिर यह दूसरा विवाह क्यों? दरअसल, यह पूरा आयोजन उनकी आगामी फिल्म के प्रमोशन का एक अनूठा तरीका है। कलाकारों ने अपनी फिल्म को लाइमलाइट में लाने के लिए यह प्रोमोशनल गिमिक अपनाया है।
फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ 19 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, और गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने स्टेज पर नकली शादी की और एक-दूसरे को वरमाला भी पहनाई। इस दौरान पास बैठे एक शख्स ने माइक लेकर मंत्र पढ़ना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर महिमा डर जाती है और कहती है कि मंत्र क्यों पढ़ रहे हो, ये मंत्र शादी वाले असली मंत्र तो नहीं हैं। ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं।
इसी के साथ ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का शानदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अपने बेटे की शादी कराने के लिए दुर्लभ प्रसाद (संजय मिश्रा) खुद शादी करने के लिए तैयार होते हैं, क्योंकि लड़की के परिवारवालों की शर्त है कि जब तक घर में कोई महिला नहीं होगी, वे बेटी की शादी नहीं करेंगे। ऐसे में दुर्लभ प्रसाद के लिए लड़की खोजने की तैयारी शुरू होती है और एंट्री होती है महिमा चौधरी की, जो सिगरेट से लेकर शराब तक पीती हैं, लेकिन दुर्लभ अपनी समझदारी से महिमा को नशे से दूर करने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर आता है बड़ा ट्विस्ट।
ट्रेलर के आखिरी में कुछ ऐसा होता है, जिससे दुर्लभ प्रसाद और महिमा चौधरी को अलग होना पड़ता है। दोनों का एक वीडियो सामने आता है,जिसकी वजह से उनके बेटे की शादी भी टूट जाती है। फिल्म में कॉमेडी और इमोशन दोनों भरपूर मिलने वाला है। बता दें कि ट्रेलर से पहले फिल्म के टीजर और पोस्टर बहुत पसंद किए थे। फैंस काफी समय ये ट्रेलर रिलीज का इंतजार कर थे लेकिन आज फैंस का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


