Hapur News कैंसर से जंग जीत रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा पर बंदरों का जानलेवा हमला

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से मजबूती से लड़ रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा सोमवार सुबह बंदरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब वह रोज की […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से मजबूती से लड़ रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा सोमवार सुबह बंदरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब वह रोज की तरह सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) के लिए निकले थे। बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर धावा बोल दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया।

सुबह की सैर के दौरान अचानक हुआ हमला (Hapur News)

मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार विनोद शर्मा पिछले कुछ सालों से कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। शारीरिक रूप से कमजोर होने के बावजूद वह अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए नियमित रूप से सुबह टहलने जाते हैं। सोमवार की सुबह भी वह अपनी दैनिक दिनचर्या के तहत सैर पर निकले थे।

तभी रास्ते में बंदरों के एक बड़े झुंड ने उन्हें अकेला पाकर चारों तरफ से घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। विनोद शर्मा ने खुद को बचाने का प्रयास किया,और वो गिर पड़े जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

Hapur news-
Hapur news-

स्थानीय लोगों ने बचाई जान, अस्पताल में इलाज जारी (Hapur News)

विनोद शर्मा की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग और अन्य राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर बमुश्किल बंदरों को वहां से खदेड़ा। गिरने के कारण आई चोटों की वजह से उन्हें काफी घाव आए हैं, जिसके लिए उन्हें जरूरी इंजेक्शन और प्राथमिक उपचार दिया गया है। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया ।

शहर में बढ़ता बंदरों का आतंक (Hapur News)

इस घटना ने एक बार फिर स्थानीय प्रशासन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हापुड़ और इसके आसपास के इलाकों में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का घरों से निकलना और छतों पर जाना दूभर हो चुका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाल पा रहा है, जिसके कारण आए दिन बुजुर्ग, बच्चे और राहगीर इन बेकाबू बंदरों का शिकार बन रहे हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News