Hapur News सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि अशोक बबली के यहां बड़ी चोरी, शादी समारोह के दौरान मैरिज होम से लाखों की नकदी व जेवर पार

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शादियों के सीजन में सक्रिय चोर गिरोह ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के एक प्रतिष्ठित मैरिज होम में चल रहे शादी समारोह के दौरान चोरों ने वरिष्ठ भाजपा नेता और मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Hapur News उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शादियों के सीजन में सक्रिय चोर गिरोह ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शहर के एक प्रतिष्ठित मैरिज होम में चल रहे शादी समारोह के दौरान चोरों ने वरिष्ठ भाजपा नेता और मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल के प्रतिनिधि अशोक बबली के यहां लाखों रुपये की चोरी कर ली। घटना के बाद से ही शादी वाले घर और पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला (Hapur News)

मिली जानकारी के अनुसार, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली की पुत्री का विवाह समारोह गढ़ रोड स्थित ‘मनोहर रिजेंसी मैरिज होम’ में आयोजित किया गया था। शनिवार को शादी की रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं और घर में मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था। इसी व्यस्तता का फायदा उठाकर रविवार सुबह शातिर चोरों ने मैरिज होम के एक बंद कमरे को अपना निशाना बनाया। चोरों ने कमरे की खिड़की तोड़ी और भीतर दाखिल होकर वहां रखा एक बैग उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि उस बैग में विदाई के लिए रखे गए करीब 10 लाख रुपये से अधिक की नकदी और कीमती सोने-चांदी के आभूषण थे।

वारदात की जानकारी मिलने पर उड़े होश (Hapur News)

घटना का खुलासा रविवार सुबह उस वक्त हुआ जब परिवार के कुछ सदस्य किसी काम से कमरे के भीतर पहुंचे। कमरे की टूटी खिड़की और गायब बैग को देख परिजनों के होश उड़ गए। खुशियों के माहौल के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक अपनी टीम के साथ भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और टूटी हुई खिड़की व अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस मामले की जांच में जुटी (Hapur News)

पुलिस मैरिज होम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related News

Breaking News