CLOSE

Mileage बाइक इन 5 गलतियों की वजह से पानी की तरफ पीती है पेट्रोल

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: Mileage जब बाइक एक दम नई होती है तब उसकी माइलेज काफी अच्छी निकल कर आती है लेकिन जैसे-जैसे बाइक पुरानी होती जाती है पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है। बाइक की कम माइलेज के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आप अपनी बाइक की कम माइलेज से परेशान हैं तो यहां हम आपको वो 5 बड़े कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से आपकी बाइक ज्यादा पेट्रोल पीती है। चालिए जानते हैं।

गियर और स्पीड पर रखें ध्यान (Mileage )

बाइक चलाते समय अक्सर लोग गियर और स्पीड का ध्यान नहीं रखते। लोग लो स्पीड में भी हाई स्पीड रखते हैं जिसकी वजह से फ्यूल की खपत बढ़ने लगती है और आपको कम माइलेज मिलती है। हाई स्पीड में लो गियर में जानें से बचें,ऐसा करने से इंजन के खराब होने की उम्मीद बढ़ जाती है।

क्लच का बार-बार न करें इस्तेमाल (Mileage )

बाइक चलाते समय लोग हाफ क्लच दबायें रखते हैं, ऐसा करने से इंजन और क्लच प्लेट्स को काफी नुकसान होने लगता है और माइलेज पर बुरा असर पड़ा है। इसलिए जब जरूरत हो तब ही क्लच का इस्तेमाल करें।

- Advertisement -

टायर्स में हवा सही रखें (Mileage )

टायर्स में हवा सही रखें। हवा कम होने की वजह से इंजन को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा ताकत की जरूरत होगी और फ्यूल भी ज्यादा लगेगा, और बाइक भी भारी चलेगी, टायर्स में सही एयर प्रेशर होने से बाइक हल्की चलती है और माइलेज भी बढ़ती है।

साइड या सामने से इंजन को कवर न करें (Mileage )

अगर आप भी बाइक के इंजन को सामने से या फिर साइड से किसी चीज़ से कवर करते हैं तो ऐसा न करें। ऐसा करने से इंजन को बाहर की हवा नहीं मिल पाती और इंजन का तापमान बढ़ जाता है। इतना ही नहीं माइलेज भी कम होने लगती है।

इंजन बंद करें (Mileage)

बाइक की माइलेज के कम होने के पीछे एक बड़ा कारण ये भी है कि लोग रेड लाइट आर भी इंजन ऑफ नहीं करते। ऐसा करने से फ्यूल की खपत बढ़ जाती और माइलेज में गिरावट आने लगती है। अगर रेड लाइट पर 30 सेकंड्स से ज्यादा रुकना पड़े तो इंजन को बंद कर दें।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-