Job Alert महाराष्ट्र के इस बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (MSCBL) द्वारा जारी किए गए भर्ती नोटिफिकेशन के तहत ट्रेनी एसोसिएट और ट्रेनी जूनियर ऑफिसर के पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख अब बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 8 नवंबर थी, लेकिन अब इसे 23 नवंबर, 2024 तक बढ़ा […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Job Alert महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (MSCBL) द्वारा जारी किए गए भर्ती नोटिफिकेशन के तहत ट्रेनी एसोसिएट और ट्रेनी जूनियर ऑफिसर के पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख अब बढ़ा दी गई है।

पहले आवेदन की अंतिम तारीख 8 नवंबर थी, लेकिन अब इसे 23 नवंबर, 2024 तक बढ़ा दिया गया है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। आइए, चलिए जानते हैं इस भर्ती के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां।

MSCBL भर्ती 2024: पात्रता के क्या हैं मानदंड (Job Alert)

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार को मेट्रिक स्तर पर मराठी भाषा का अध्ययन करना जरूरी है। ट्रेनिंग एसोसिएट पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को अंग्रेजी या मराठी टाइपिंग का ज्ञान होना अनिवार्य है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि अधिकतम उम्र सीमा 38 वर्ष तक रखी गई है।

कैसे करें आवेदन (Job Alert)

इच्छुक उम्मीदवार MSCBL की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mscbank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को वेबसाइट के होम पेज पर ‘करियर’ सेक्शन पर क्लिक करना होगा और फिर भर्ती से संबंधित लिंक पर जाकर ‘नया पंजीकरण’ विकल्प पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी होगी।

इसके बाद सभी आवश्यक विवरण भरकर, उम्मीदवार को अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट किया जा सकता है। अंत में, उम्मीदवार को आवेदन का प्रिंटआउट अवश्य निकालकर अपने पास रख लेना चाहिए।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News