CLOSE

Jammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पांच आतंकवादी ढेर

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Jammu and Kashmir Khabarwala 24 NewsJammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और पुलिस ने अपने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया है? सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया गया कि सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद यह ऑपरेशन चलाया गया।

Jammu and kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पांच आतंकवादी ढेर

अलर्ट मोड पर है सुरक्षा बल

बताया गया कि घाटी में बड़े आतंकी हमले के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि आतंकी अपने मंसूबो में कामयाब न हो पाएं। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाया होने से आतंकी बेचैन हैं और यह वजह है कि वो सुरक्षा बलों और गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाने की साज़िश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों ने कुछ पाकिस्तानी आतंकियों की मूवमेंट भी जम्मू कश्मीर में ट्रैक की है।

- Advertisement -

विदेशी आतंकी भी सक्रिय

बताया जाता है कि  इस समय घाटी में सक्रिय आतंकियों की संख्या 50 के आसपास है? इसके अलावा घाटी में वर्तमान में 20 से 24 विदेशी आतंकी हैं। केंद्रीय एजेंसियों मुताबिक, 30-35 आतंकी स्थानीय हैं और बाकी विदेशी आतंकी हैं.? पिछले महीने ही डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया था कि हमने चारों तरफ से आतंक के इको सिस्टम को घेर लिया है.। चाहे वह पत्थरबाजों पर कार्रवाई हो या अलगाववादी, फाइनेंसरों पर कार्रवाई हो या सीमा पार से ड्रोन के जरिए आने वाले हथियारों को जब्त करना हो.।? पुलिस और सुरक्षाबलों ने काफी हद तक आतंकवाद पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की है. जहां साल 2017 से जब आतंकियों की संख्या 350 थी, वही अब उनकी संख्या दो अंकों में आ गई है।

दो आतंकियों को मंगलवार को भी मार गिराया

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए ऑपरेशन डोगा नार के तहत मंगलवार को दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद। बताया गया कि मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। दोनों के पाकिस्तानी होने का शक है।

Jammu and kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पांच आतंकवादी ढेर Jammu and kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पांच आतंकवादी ढेर Jammu and kashmir: कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, पांच आतंकवादी ढेर

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-