Railway News रेलवे अंडरपास पर इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएगा आवागमन

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News मेरठ रोड पर दिल्ली रेलवे लाइन के फाटक संख्या 74 पर बन रहे रेलवे अंडरपास का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक अंडरपास पर आवागमन शुरू हो जाएगा। अगले सप्ताह रेलवे अधिकारियों द्वारा रेलवे फाटक बंद करने के लिए जिला प्रशासन […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News Hapur: Railway News मेरठ रोड पर दिल्ली रेलवे लाइन के फाटक संख्या 74 पर बन रहे रेलवे अंडरपास का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक अंडरपास पर आवागमन शुरू हो जाएगा। अगले सप्ताह रेलवे अधिकारियों द्वारा रेलवे फाटक बंद करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखेंगे।

यहां चल रहा अंडरपास निर्माण का कार्य (Railway News)

आपको बता दें कि रेलवे लाइन पर फाटकों को बंद कराकर उनके स्थान पर अंडरपाल बनाए जा रहे हैं। जनपद में भी फिलहाल तीन रेलवे फाटकों पर अंडरपास का निर्माण चल रहा है, जिसमें हापुड़ दिल्ली रेलवे लाइन के फाटक संख्या 74 का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उधर श्यामपुर, ददयारा अटूटा और श्यामनगर रेलवे फाटक पर भी अंडरपास बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। रेलवे के मेरठ रोड स्थित दिल्ली लाइन पर फाटक संख्या 74 रेलवे फाटक को बंद करने के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा तैयारी की जा रही है, इसके लिए जिला प्रशासन और यातायात पुलिस को अगले सप्ताह पत्र लिखा जाएगा।

फाटक पर खड़े रहने का झंझट होगा समाप्त (Railway News)

दिल्ली रेलवे फाटक संख्या 74 पर ट्रेनों का बड़ी संख्या में आवागमन होता है। एेसे में लोगों को बार बार फाटक बंद होने के कारण वहां खड़ा रहना पड़ता है। अंडर पास का निर्माण हो जान से अब लोग बिना फाटक पर रुके अंडर पास से आसानी से आवागमन कर सकते हैं। इसके निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा इस फाटक पर बने ओवरब्रिज पर जाने की भी जरूरत नहीं होगी।

क्या कहते हैं रेलवे के अधिकारी

कार्य निरीक्षक वी.के.त्यागी का कहना है कि रेलवे अंडरपास पर हाइट गेज लगाकर इस माह के अंत तक वाहनों का आवागमन शुरू करा दिए जाने की उम्मीद है।

Railway news रेलवे अंडरपास पर इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएगा आवागमन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News