CLOSE

ICC Bans Sri lanka Cricketer श्रीलंकाई क्रिकेटर पर एक साल का लगा बैन, ICC ने लिया बड़ा एक्शन

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

Khabarwala 24 News New Delhi: ICC Bans Sri lanka Cricketer श्रीलंकाई क्रिकेटर पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बड़ी गाज गिरी है। जिसके बाद आईसीसी ने इस क्रिकेट पर एक साल का बैन लगा दिया है। जिसमें 6 महीने तक ये खिलाड़ी सस्पेंड रहेगा।

दरअसल इस खिलाड़ी को आईसीसी की एंटी करप्शन कोड का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। जिसके बाद आईसीसी ने ये एक्शन लिया है।

आईसीसी का प्रवीण जयविक्रमा पर एक्शन (ICC Bans Sri lanka Cricketer )

हम बात कर रहे हैं श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज प्रवीण जयविक्रमा की। प्रवीण को आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.4.7 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। जिसके बाद प्रवीण जयविक्रमा ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है।

- Advertisement -

रिपोर्ट के मुताबिक प्रवीण जयविक्रमा पर ये आरोप इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ लंका प्रीमियर लीग से भी संबंधित है। दरअसल प्रवीण पर आर्टिकल 2.4.7 के तहत एक्शन लिया गया है। जिसमें एंटी करप्शन यूनिट (ACU) द्वारा की जाने वाली जांच में देरी करना या बाधा डालना और किसी भी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ करना या उसको छिपाना शामिल है।

प्रवीण जयविक्रमा ने 2021 में किया था टेस्ट डेब्यू (ICC Bans Sri lanka Cricketer )

जयविक्रमा ने साल 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस खिलाड़ी ने अभी तक श्रीलंका के लिए 5 टेस्ट, 5 वनडे और 5 टी 20 मैच खेले हैं और श्रीलंका के लिए उनका आखिरी मैच साल 2022 में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच था। 5 टेस्ट मैचों में प्रवीण ने 25 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वनडे में 5 और टी20 में 2 विकेट हासिल किए हैं।

- Advertisement -
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Breaking News

-Advertisement-