Hapur अवैध पटाखों पर पिलखुवा पुलिस का बड़ा एक्शन:दूसरे दिन भी पकड़े लाखों के पटाखे

Khabarwala 24 Hapur Crime news : (गौरव शर्मा) पिलखुवा कोतवाली पुलिस की अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को भी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक मोहल्ले में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को 30 से 35 कट्टों में भरे लाखों रुपये के पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 Hapur Crime news : (गौरव शर्मा) पिलखुवा कोतवाली पुलिस की अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को भी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक मोहल्ले में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को 30 से 35 कट्टों में भरे लाखों रुपये के पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी काे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोहल्ला तीन मूर्ति में एक मकान में अवैध तरीके से पटाखों की खेप रखी हुई है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार होने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को मौके से 30-35 कट्टों में पटाखे बरामद हुए हैं। इन पटाखों की कीमत लाखों रुपये में है। बृहस्पतिवार को भी पिलखुवा पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ कुछ लोगों को पकड़ा था। पुलिस का कहना है कि दीपावली का पर्व नजदीक आते ही अवैध पटाखों के कारोबार में तेजी से उछाल आता है। अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री को किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा।

बृहस्पतिवार को भी पकड़े थे लाखों के पटाखे

पिलखुवा पुलिस को बृहस्पतिवार को भी मुखबिर से सूचना मिली थी कि पड़ियो वाली गली घास मंडी मोहल्ले में पटाखों का अवैध गोदाम है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मार कार्रवाई की तो वहां का दृश्य देखकर पुलिस दंग रह गई थी। आबादी के बीच गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे देख सभी के होश उड़ गए थे। वहां नियमों को दरकिनार कर अतिशबाजी रखी हुई थी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर लाखों के पटाखे बरामद किए थे।

Hapur अवैध पटाखों पर पिलखुवा पुलिस का बड़ा एक्शन:दूसरे दिन भी पकड़े लाखों के पटाखे Hapur अवैध पटाखों पर पिलखुवा पुलिस का बड़ा एक्शन:दूसरे दिन भी पकड़े लाखों के पटाखे Hapur अवैध पटाखों पर पिलखुवा पुलिस का बड़ा एक्शन:दूसरे दिन भी पकड़े लाखों के पटाखे Hapur अवैध पटाखों पर पिलखुवा पुलिस का बड़ा एक्शन:दूसरे दिन भी पकड़े लाखों के पटाखे Hapur अवैध पटाखों पर पिलखुवा पुलिस का बड़ा एक्शन:दूसरे दिन भी पकड़े लाखों के पटाखे Hapur अवैध पटाखों पर पिलखुवा पुलिस का बड़ा एक्शन:दूसरे दिन भी पकड़े लाखों के पटाखे Hapur अवैध पटाखों पर पिलखुवा पुलिस का बड़ा एक्शन:दूसरे दिन भी पकड़े लाखों के पटाखे Hapur अवैध पटाखों पर पिलखुवा पुलिस का बड़ा एक्शन:दूसरे दिन भी पकड़े लाखों के पटाखे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News