Saira Banu Birthday 22 की उम्र में 44 साल के इस सुपरस्टार के साथ की शादी, 20 साल किया बॉलीवुड पर राज

Khabarwala 24 News New Delhi: Saira Banu Birthday मुंबई. बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का दिल बॉलीवुड की उस हसीना पर आया, जो उम्र में उनसे 22 साल छोटी थी, यह हसीना कोई और नहीं, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सायरा बानो हैं। 23, अगस्त 1944 को पैदा हुई सायरा आज 80 साल […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Saira Banu Birthday मुंबई. बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का दिल बॉलीवुड की उस हसीना पर आया, जो उम्र में उनसे 22 साल छोटी थी, यह हसीना कोई और नहीं, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सायरा बानो हैं। 23, अगस्त 1944 को पैदा हुई सायरा आज 80 साल की हो चुकीं हैं। आज सायरा भले ही पर्दे पर नजर न आतीं हो, मगर वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। अपने दिलीप साहब और गुजरे दिनों से जुड़ी यादें साझा कर बीते दौर में ले जाती हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था।

लंदन में बीता बचपन (Saira Banu Birthday)

सायर बानो 60 और 70 के दशक की उन टॉप एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल हैं, जो टॉप पर थीं और सबसे ज्यादा फीस लेती थीं। सायरा का बचपन लंदन में बीता, बाद में वह भारत आईं थीं। बचपन से ही वह एक एक्ट्रेस बनने को सपना देखा करती थीं, जो उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर पूरा किया। बॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही वह बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को मन ही मन चाहने लगी थी।

Saira banu birthday

दिलीप कुमार उस समय 44 साल के थे, मगर जब प्यार हो जाए तो उम्र मायने नहीं रखती। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने 11अक्टूबर 1966 को शादी कर ली। उस समय सायरा 22 की और दिलीप कुमार 44 साल के थे। अपने साहब से जुड़ा एक बहुत रोचक किस्सा सायरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बताया था कि साहब की वो नींद की गोली थीं।

नींद न आने की दिलीप कुमार को थी बीमारी (Saira Banu Birthday)

सायरा बानो ने अपने लंबे पोस्ट में लिखा था- साहब (दिलीप कुमार) एक ऑल टाइम ग्रेट एक्टर थे। उनके लिए हर चीज उपलब्ध थी, फिर भी बहुत लोगों को नहीं पता कि उन्हें गंभीर इनसोम्निया (नींद न आने की परेशानी) था. हमारी शादी से पहले, दवा लेने के बाद भी, वो सुबह तक जागते रहते थे।

Saira banu birthday

दलीप कुमार सायरा बानों को नींद की गोली कहते थे (Saira Banu Birthday)

सायरा बानों ने आगे लिखा था, हालांकि, एक बार जब हमारी शादी हो गई और एक दूसरे के बिना हमारा रहना मुश्किल हो गया, तब वो वक्त पर सोने लगे। उन्होंने मुझे एक क्यूट निकनेम भी दिया था, बड़े प्यार से ये कहते हुए कि सायरा, तुम मेरी नींद की गोली हो, तुम्हीं मेरा तकिया हो। वो जिस प्यार से ये कहते थे, उसे याद करके मैं आजतक हंस पड़ती हूं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News