Saif and Amrita love story 90s के दौर में सुर्खियों में रही थीं सैफ और अमृता सिंह की लव स्टोरी, जब अमृता के घर डिनर पर गए सैफ ने जमा लिया था डेरा, उधार मांगे थे पैसे

Khabarwala 24 News New Delhi : Saif and Amrita love story सैफ अली खान और अमृता सिंह दोनों की लव मैरिज हुई थी और 90s के दौर में दोनों की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने 1991 में शादी की थी और 13 साल बाद 2004 में दोनों अलग हो गए थे। सैफ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Saif and Amrita love story सैफ अली खान और अमृता सिंह दोनों की लव मैरिज हुई थी और 90s के दौर में दोनों की लव स्टोरी काफी सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने 1991 में शादी की थी और 13 साल बाद 2004 में दोनों अलग हो गए थे। सैफ अली खान के अमृता सिंह से शादी के बाद दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान भी हैं। इसके बाद सैफ अली खान ने बॉलीवुड की बेबो उर्फ करीना कपूर से शादी की। करीना से उनके दो बेटे तैमूर और जेह अली खान हैं।

आज हम आपको बताते हैं सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी से पहले का एक ऐसा किस्सा, जब सैफ अमृता के घर डिनर पर गए और वहां से वापस ही नहीं आए। उनसे पैसे तक उधार लिए लेकिन उसके बाद उन्हें शूटिंग के लिए जाना पड़ा।

अमृता के घर डेरा जमाए रहे थे सैफ अली (Saif and Amrita love story)

सिमी ग्रेवाल के साथ इंटरव्यू के दौरान अमृता सिंह और सैफ अली खान ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि कैसे एक फोटो शूट के दौरान उनकी मुलाकात हुई फिर वो डिनर डेट पर मिले और आखिर में उनकी शादी हुई।

सैफ अली खान ने बताया कि उन्होंने अमृता को फोन करके पूछा कि क्या वह उनके साथ डिनर के लिए बाहर जाना चाहेंगी लेकिन उन्होंने जवाब दिया मैं डिनर के लिए बाहर नहीं जाती, अगर आप चाहें तो डिनर के लिए घर आ सकते हैं। इसके बाद सैफ अली खान उनके घर डिनर पर गए और दोनों ने एक साथ रात का खाना खाया। सैफ ने बताया था कि उसके बाद मैं अमृता के घर से नहीं गया और वहीं ठहर गया।

जानें क्यों अमृता से लिए 100 रुपये उधार (Saif and Amrita love story)

जब सैफ अली खान अमृता सिंह के घर पर रुके थे। अमृता के घर पर रहे, तब उनके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने अमृता से 100 रुपये उधार मांगे, जिस पर अमृता ने उन्हें अपनी कार देने की बात भी कही, लेकिन सैफ ने कहा कि प्रोडक्शन की कार उनका इंतजार कर रही है।

बता दें कि इसके बाद सैफ और अमृता का रिलेशन आगे बढ़ा और दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की। उस समय सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने कहा था तुम खुश हो, लेकिन 21 के ही हो इसलिए शादी मत करना लेकिन सैफ ने किसी की नहीं सुनी। 1991 में दोनों ने शादी की। दोनों 13 साल तक एक साथ रहे फिर 2004 में दोनों का डिवोर्स हो गया।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News