Nargis Dutt Birth Anniversary आग में कूदकर सुपरस्टार एक्टर जिसने एक्ट्रेस को बचाया, फिर शुरू हुई लव स्टोरी; जानिए कौन थी वो

Khabarwala 24 News New Delhi: Nargis Dutt Birth Anniversary बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस को तो आप जानते ही होंगी। नरगिस हिंदी सिनेमा की वो शानदार एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। फिल्मों के अलावा नरगिस की पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही है। जब भी उनकी लव स्टोरी की बात […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Nargis Dutt Birth Anniversary बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस को तो आप जानते ही होंगी। नरगिस हिंदी सिनेमा की वो शानदार एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। फिल्मों के अलावा नरगिस की पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियों में रही है। जब भी उनकी लव स्टोरी की बात होती है तो राज कपूर का जिक्र होना जरूरी होता है। लेकिन नरगिस की उनके पति सुनील दत्त के साथ ही एक प्यारी सी लव स्टोरी रही है जिसे एक फिल्म में दिखाया भी गया था।

Nargis dutt birth anniversary आग में कूदकर सुपरस्टार एक्टर जिसने एक्ट्रेस को बचाया, फिर शुरू हुई लव स्टोरी; जानिए कौन थी वो

इस फिल्म से की करियर की शुरूआत (Nargis Dutt Birth Anniversary)

1 जून 1929 को कोलकाता में नरगिस का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। 1935 में नरगिस ने फिल्म तलाश-ए-इश्क से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। नरगिस का पहला प्यार राज कपूर थे लेकिन उन्होंने सुनील दत्त से शादी की और उनसे ही फैमिली बनाई। नरगिस की बर्थ एनिवर्सरी पर चलिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते है।

पहला प्यार रहा अधूरा (Nargis Dutt Birth Anniversary)

साल 1946 के आस-पास राज कपूर और नरगिस की मुलाकात हुई। राज कपूर उन्हें देखते ही दिल हार बैठे थे और मेल-जोल बना रहे इसके लिए राज कपूर ने नरगिस को फिल्म आग के लिए साइन कर लिया। साल 1948 में फिल्म आग आई और इसी दौरान राज कपूर के साथ नरगिस की नजदीकियां भी बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने साथ में ढेरों फिल्में दीं जो हिट रही और इन दोनों की लव स्टोरी भी बनने लगी।
राज कपूर और नरगिस करीब आए लेकिन नरगिस को राज कपूर से वो नहीं मिल पाया जो एक आम लड़की चाहती थी। नरगिस ने काफी कोशिश की लेकिन राज कपूर उन्हें मिसेज कपूर नहीं बना सके इसलिए नरगिस ने राज कपूर से दूरियां बना लीं।

Nargis dutt birth anniversary आग में कूदकर सुपरस्टार एक्टर जिसने एक्ट्रेस को बचाया, फिर शुरू हुई लव स्टोरी; जानिए कौन थी वो

सुनील दत्त और नरगिस की लव स्टोरी (Nargis Dutt Birth Anniversary)

सुनील दत्त जब रेडियो में काम करते थे तब से ही नरगिस के फैन थे। जब सुनील दत्त को पहली बार नरगिस के साथ काम करने का मौका मिला तो उन्होंने उसे जाने नहीं दिया। फिल्म मदर इंडिया में सुनील दत्त नरगिस के बेटे बने और यही फिल्म थी जिसके बाद सुनील और नरगिस करीब आए। फिल्म मदर इंडिया में एक सीन होता है जिसमें गांव में आग लग जाती है और शूटिंग के दौरान सच में आग लग जाती है।

सुनील दत्त ने उन्हें प्रपोज कर दिया (Nargis Dutt Birth Anniversary)

सभी इधर-उधर भागते हैं लेकिन आग में नरगिस फंस जाती हैं। वो बचाओ-बचाओ बोलती हैं लेकिन उनकी तरफ ध्यान नहीं देता है लेकिन सुनील दत्त बिना खुद की परवाह किए आग में कूद पड़ते हैं। सुनील दत्त काफी घायल हो जाते हैं और अगले दिन नरगिस उन्हें देखने जाती हैं तो इमोशनल हो जाती हैं। तभी उन्होंने सुनील दत्त से पूछा कि वो जान की परवाह किये बिना उन्हें बचाने आग में क्यों कूद गए तो सुनील दत्त ने उन्हें प्रपोज कर दिया।

ब्रेकअप के बाद नरगिस भी काफी अकेली हो गई थीं और उन्होंन सुनील दत्त को हां कह दी। साल 1958 में ही सुनील दत्त और नरगिस ने शादी कर ली थी, जिनसे उन्हें पहली संतान संजय दत्त हुए। इसके बाद उन्हें दो बेटियां भी हुईं। बता दें, अगर आपने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ओम शांति ओम देखी होगी तो उसमें शूटिंग के दौरान आग वाला सीन होता है वो सुनील दत्त और नरगिस के उस सीन से इंस्पायर था।

कब हुआ नरगिस का निधन (Nargis Dutt Birth Anniversary)

Nargis Dutt Birth Anniversary नरगिस ने सुनील दत्त से शादी की और उन्हें तीन बच्चे हुए। नरगिस मिसेज दत्त बनकर काफी खुश थीं और सुनील दत्त के साथ हैपिली मैरिड लाइफ जी रही थीं तभी उनके अग्नाशय में कैंसर हो गया। सुनील दत्त ने नरगिस के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन साल 1981 में नरगिस दुनिया छोड़कर चली गईं। नरगिस की डेथ मात्र 51 साल की उम्र में हुई थी।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News