Maidaan Box Office Collection Day 11: मैदान ने बड़े मियां छोटे मियां को दूसरे संडे दी मात, जानें 11 वें दिन कितना कर डाला इतना कलेक्शन

Khabarwala 24 News New Delhi: Maidaan Box Office Collection Day 11 इस साल अजय देवगन की रिलीज हुई शैतान सुपर-डुपर हिट रही थी। इसके बाद लग रहा था कि अजय की मैदान भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी। ये फिल्म सिनेमाघरों में ईद के मौके पर रिलीज हुई लेकिन ये पहले ही दिन बॉक्स […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Maidaan Box Office Collection Day 11 इस साल अजय देवगन की रिलीज हुई शैतान सुपर-डुपर हिट रही थी। इसके बाद लग रहा था कि अजय की मैदान भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी। ये फिल्म सिनेमाघरों में ईद के मौके पर रिलीज हुई लेकिन ये पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई। हालांकि मैदान को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिला था लेकिन ये कमाई के मामले में पिछड़ गई। आइए चलिए यहां जानते हैं मैदान ने रिलीज के 11 वें दिन यानी दूसरे संडे कितना कारोबार किया है?

11 वें दिन मैदान ने कितनी की कमाई? (Maidaan Box Office Collection Day 11)

मैदान देश के बेहद फेमस फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फिल्म में अजय देवगन ने सैयद अब्दुल का लीड किरदार प्ले किया है। इस फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने क बाद इसे दर्शकों से बेहद ठंडा रिस्पॉन्स मिलाय ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है।

Maidaan Box Office Collection Day 11 फिल्म की कमाई की बात करें तो मैदान ने रिलीज के पहले दिन पेड प्रीव्यू को मिलाकर 7.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं पहले हफ्ते में मैदान ने 28.35 करोड़ की कमाई की है। अब अजय देवगन की ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और सेंकड फ्राइडे इसने 1.45 करोड़ की कमाई की। दूसरे शनिवार फिल्म के कलेक्शन में 82.76 फीसदी की तेजी आई और इसने 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं अब मैदान की रिलीज के 11 वें दिन यानी दूसरे रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैदान ने रिलीज के 11 वें दिन यानी दूसरे रविवार को 3.35 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ मैदान का 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 35.70 करोड़ रुपए हो गया है।

100 करोड़ क्लब में शामिल होना मुश्किल (Maidaan Box Office Collection Day 11)

मैदान की कमाई में बेशक दूसरे वीकेंड पर उछाल आया है और इसने दूसरे संडे को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां को भी मात दे दी है। हालांकि इसकी कमाई की रफ्तार शुरू से ही बेहद स्लो रही है। 100 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी फिल्म ये रिलीज के 11 दिनों बाद भी आधी लागत नहीं निकाल पाई है। ऐसे में इस फिल्म का 100 करोड़ के क्लब में शामिल होना नामुमकिन लग रहा है।

बता दें कि च्मैदानज् का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है और इसे जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष ने अहम रोल प्ले किया है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News