मुंबई, 29 अक्टूबर (khabarwala24)। टीवी अभिनेत्री माही विज इन दिनों लखनऊ में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। वहीं उनके पति और बेटी तारा जापान में छुट्टियां मना रहे हैं।
जापान से जय भानुशाली ने बेटी तारा के साथ एक वीडियो शेयर किया है। माही विज ने पोस्ट पर कमेंट कर बेटी के लिए अपना प्यार लुटाया है।
माही विज ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि जल्द ही वह भी अपनी बेटी तारा से मिलने जापान जाएंगी। उन्हें बेटी की बहुत याद आती है।
माही विज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए एक वीडियो में बताया कि वह अपनी बेटी तारा और खुशी से लगभग 15 दिनों से दूर हैं। दोनों बेटियां जापान में छुट्टियां मना रही हैं। माही ने यह भी कहा कि तारा उनसे इतने लंबे समय तक कभी दूर नहीं रही। वह वह अपनी प्यारी बेटियों को गले लगाने के लिए बेताब हैं। वीडियो में माही ने यह भी बताया कि वह अपने बेटे राजवीर को मिस कर रही हैं जो फिलहाल मुंबई में है।
पिछले कुछ दिनों से माही विज और जय भानुशाली के तलाक की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी है।
इस वीडियो में भी माही ने अपने बच्चों से मिलने की बात की, लेकिन पति जय भानुशाली के बारे में कुछ नहीं कहा। इससे तलाक की अफवाहों को और बल मिलता है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी तलाक के विषय पर कुछ नहीं कहा है।
मगर दोनों के तलाक की खबरें इतनी वायरल हुईं कि लोग दोनों की पोस्ट पर कमेंट कर सवाल पूछने लगे। बता दें कि माही विज और जय भानुशाली ने दो बच्चों को गोद लिया हुआ है। राजवीर, खुशी और तारा की परवरिश दोनों मिलकर कर रहे हैं।
Source : IANS
डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में Khabarwala24.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर Khabarwala24.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।


