Heeramandi संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की पहली झलक आई सामने, एक्साइटेड हुए फैंस

Khabarwala 24 News New Delhi: Heeramandiसिनेमाजगत को ‘पद्मावत’, ‘देवदास’, ‘ब्लैक’ जैसी एक से बढ़कर एक शानदार कहानियां दिखाने वाले संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हमेशा ही दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उधर, काफी समय से वह अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले जारी किए गए फिल्म […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Heeramandiसिनेमाजगत को ‘पद्मावत’, ‘देवदास’, ‘ब्लैक’ जैसी एक से बढ़कर एक शानदार कहानियां दिखाने वाले संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हमेशा ही दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। उधर, काफी समय से वह अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पहले जारी किए गए फिल्म के पोस्टर ने दर्शकों के बीच काफी बेचैनी बढ़ा दी थी। वहीं, अब इसका टीजर भी जारी कर दिया गया है।

संगीत से लेकर शानदार नजारें (Heeramandi)

हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार वेब जगत के लिए सबसे बड़ा शो है, जिसे इतने भव्य पैमाने पर पहले कभी नहीं देखा गया है। यह एक ऐसी सीरीज है जो निश्चित रूप से भारतीय और ग्लोबल दर्शकों के लिए वेब सीरीज की दुनिया को फिर से परिभाषित करेगी। संजय लीला भंसाली नेटफ्लिक्स के साथ मिल कर शो को ग्लोबल बना रहे हैं और जो एक ग्लोबल घटना बनने के लिए तैयार है। यह संजय लीला भंसाली का जादू है स्क्रीन पर साफ नजर आता है। यह आपको विजुअली दीवाना कर देने वाली दुनिया की यात्रा कराएगा। इसके संगीत से लेकर शानदार नजारें और हसीनाओं के लुक तक, सब कुछ कल्पना से परे है.

फिल्म में यह आएंगी नजर (Heeramandi)

संजय लीला भंसाली की कहानी कहने की कला हर फ्रेम में नजर आ रही हैं। यह ग्लोबल दर्शकों के लिए सबसे देसी अंदाज में बताई गई भारतीय कहानी है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख नजर आने वाली हैं।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News