Dange Trailer ‘दंगे’ का शानदार ट्रेलर रिलीज, एहान भट्ट और हर्षवर्धन राणे के बीच दिखी टक्कर

Khabarwala 24 News New Delhi:  Dange Trailer  हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट की फिल्म दंगे का फैंस बेसब्री से इंतजार है। फिल्म मेकर्स ने दंगे का दमदार ट्रेलर जारी किया गया है। ट्रेलर में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज (Dange Trailer) आगामी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi:  Dange Trailer  हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट की फिल्म दंगे का फैंस बेसब्री से इंतजार है। फिल्म मेकर्स ने दंगे का दमदार ट्रेलर जारी किया गया है। ट्रेलर में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है।

फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज (Dange Trailer)

आगामी फिल्म ‘दंगे’ के ट्रेलर में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट को लड़ते हुए देखा जा सकता है। फिल्म में इनके अलावा निकिता दत्ता, संचना नटराजन और कालिदास जयराम हैं। फिल्म का ट्रेलर बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम द्वारा लॉन्च किया गया था, और यह एक गहन सिनेमाई अनुभव का वादा करता है, क्योंकि यह मानव स्वभाव की जटिलताओं को उजागर करता है, पात्रों के भीतर उथल-पुथल और असभ्यता को उजागर करता है

बेजॉय नांबियार ने किया है निर्देशन (Dange Trailer )

फिल्म का निर्देशन ‘शैतान’ और ‘तैश’ के लिए मशहूर निर्देशन बेजॉय नांबियार ने किया है। हिंदी संस्करण में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट लीड रोल में हैं, जबकि निकिता दत्ता और टीजे भानु ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म के तमिल संस्करण का नाम ‘पोर’ है, और इसमें अर्जुन दास, कालिदास जयराम, टीजे भानु और संचना नटराजन हैं। फिल्म का पोस्टर दो दोस्तों के बीच प्रतिद्वंद्विता को दर्शाता है।

कब फिल्म होगी रिलीज (Dange Trailer)

निर्देशक बेजॉय नांबियार ने उत्साही प्रतिक्रिया के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं ‘दंगे’ की अनूठी कहानी को शेयर करने के लिए रोमांचित हूं, और ट्रेलर उस दुनिया की एक झलक मात्र है जिसे हमने तैयार किया है।” बेजॉय नांबियार, प्रभु एंटनी और मधु अलेक्जेंडर द्वारा निर्मित, यह फिल्म एक मार्च, 2024 को रिलीज होने वाली है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News