Dacoit-A Love Story में पुलिस ऑफ‍िसर बनेंगे अनुराग कश्यप, एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरी एक मनोरंजक कहानी

Khabarwala 24 News New Delhi : Dacoit-A Love Story अदिवी शेष अभिनीत एक एक्शन ड्रामा रोमांचक सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है। फिल्म की फीमेल लीड मृणाल ठाकुर है। निर्माताओं ने अब कलाकारों में एक और प्रमुख नाम का खुलासा किया है। डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप एक शक्तिशाली भूमिका में इस फिल्म से जुड़ गए […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Dacoit-A Love Story अदिवी शेष अभिनीत एक एक्शन ड्रामा रोमांचक सिनेमाई अनुभव प्रदान करती है। फिल्म की फीमेल लीड मृणाल ठाकुर है। निर्माताओं ने अब कलाकारों में एक और प्रमुख नाम का खुलासा किया है। डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप एक शक्तिशाली भूमिका में इस फिल्म से जुड़ गए हैं। कश्यप इसमें एक निडर इंस्पेक्टर की भूमिका निभाएंगे, जो एक कट्टर अयप्पा भक्त है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलेरेंस रखता है। उनका कैरेक्टर तेज दिमाग, मजाकिया और व्यंग्यात्मक है। यह कैरेक्टर एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरी एक मनोरंजक कहानी में नए आयाम जोड़ता है।

एक्शन से भरपूर है कहानी, पूर्व प्रेमिका से बदला (Dacoit-A Love Story)

फिल्म के प्रति दर्शकों के मन में रोमांच को बढ़ाते हुए टीम ने एक आकर्षक नया पोस्टर भी जारी किया है जो फिल्म की दमदार, एक्शन से भरपूर कहानी को और भी इंटेंस बनाता है। डकॉइट एक ऐसे गुस्सैल अपराधी की यात्रा है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेना चाहता है, जिसने उसे धोखा दिया था। वह उसे फंसाने के लिए एक खतरनाक योजना बनाता है और इस तरह यह कहानी प्यार, विश्वासघात और प्रतिशोध की भावनात्मक गाथा में बदल जाती है।

फिल्म में पुलिस की भूमिका में अनुराग कश्यप (Dacoit-A Love Story)

फिल्म से जुड़कर अनुराग कश्यप काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, “एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाना, जो अयप्पा का भक्त है। मजेदार और चुनौतीपूर्ण है। कर्तव्य बनाम धर्म की पहेली और ड्राई ह्यूमर के साथ अपना काम करना शानदार है। मैं वास्तव में दो भाषाओं में इस किरदार को निभाने को ले कर उत्सुक हूं। मैं हिंदी के साथ-साथ तेलुगु में भी शूटिंग करूंगा। दोनों भाषाओं में एक जैसा प्रभाव ला पाना चुनौतीपूर्ण होता है, जिसे मैं पूरी तरह से एन्जॉय कर रहा हूं।”

महाराष्ट्र में भी शूटिंग का एक व्यस्त शेड्यूल है (Dacoit-A Love Story)

शैनिल देव द्वारा निर्देशित, यह महत्वाकांक्षी फिल्म सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा निर्मित, सुनील नारंग द्वारा सह-निर्मित और अन्नपूर्णा स्टूडियो द्वारा प्रजेंट की जा रही है। फिल्म को हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया जा रहा है। इसकी कहानी और पटकथा अदिवी शेष और शैनिल देव ने मिलकर तैयार की है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। इसके बाद महाराष्ट्र में भी शूटिंग का एक व्यस्त शेड्यूल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

Related News

Breaking News