Crew Trailer जब एयरहोस्टेज के हाथ लगेंगे सोने के बिस्किट्स? तब्बू-करीना और कृति मचाने आ रही हैं धमाल

Khabarwala 24 News New Delhi: Crew Trailer  तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ का कुछ समय पहले ही टीजर जारी किया गया था। यह इतना दिलचस्प था कि ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार होने लगा था। अब आखिरकार मेकर्स ने इस इंतजार को भी खत्म करते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Crew Trailer  तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की फिल्म ‘क्रू’ का कुछ समय पहले ही टीजर जारी किया गया था। यह इतना दिलचस्प था कि ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार होने लगा था। अब आखिरकार मेकर्स ने इस इंतजार को भी खत्म करते हुए फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें काफी धमाल और कॉमेडी देखने को मिल रही है।

इस बार तब्बू , करीना और कृति को खूब हेरा-फेरी करते हुए देखा जा रहा, जिसमें वह खुद भी फंसी हुई नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं कि कैसा है फिल्म का ट्रेलर।

देखिए ‘क्रू’ ट्रेलर (Crew Trailer)

‘क्रू’ के ट्रेलर की शुरुआत होती है करीना, तब्बू और कृति के साथ, जो पेशे से तो एयरहोस्टेज हैं, लेकिन तीनों ही मिडिल क्लास परिवार से हैं और जिंदगी की जरूरतों को करने के लिए छोटी-बड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं। परेशानियों को दूर करने के लिए बोनस की आस में बैठीं इन एयरहोस्टेज के हाथ एक दिन सोने के बिस्किट्स लग जाते हैं, जिसे देखकर तीनों ही नीयत डगमगा जाती है। अब तीनों अमीर बनने के लिए क्या-क्या करती हैं यह सब ट्रेलर में दिखाया गया है।

ये दिखेंगे फिल्म में सितारे (Crew Trailer)

राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी ‘क्रू’ के ट्रेलर को देखकर फिल्म की कहानी का अंदाजा भी लगाया जा सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘क्रू’ के ट्रेलर में कॉमेडी और सस्पेंस के साथ जबरदस्त एक्शन का तड़का लगाया गया है। फिल्म में कृति, तब्बू और करीना के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। दिलजीत को यहां एयरपोर्ट कस्टम ऑफिसर का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। फिल्म में तीनों ही एक्ट्रेसेस का अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है।

फिल्म 29 मार्च को हो रही है रिलीज

जहां एक ओर राजेश कृष्णन ने निर्देशन की कमान संभाली है, वहीं, बालाजी टेलीफिल्म्स, एकेएफसी और कम्युनिकेशन नेटवर्क ने प्रोड्यूस किया है। 29 मार्च, 2024 को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।। वहीं, इसके ट्रेलर ने अभी से ‘क्रू’ के लिए बेसब्री दोगुनी कर दी है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News