Chiranjeevi Superstar of South इस साउथ एक्टर ने ली थी सबसे पहले 1 करोड़ की फीस, 90 के दशक में अमिताभ बच्चन से भी निकल गए थे आगे

Khabarwala 24 News New Delhi : Chiranjeevi Superstar of South दरअसल 80 के दौर में बॉलीवुड पर अमिताभ बच्चन के नाम का डंका बजता था। ऐसे में 10 लाख की फीस लेने वाले बिग बी ने अपनी फीस बढ़ाकर 50 लाख कर दी थी। ऐसे में वो उस दौरान के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : Chiranjeevi Superstar of South दरअसल 80 के दौर में बॉलीवुड पर अमिताभ बच्चन के नाम का डंका बजता था। ऐसे में 10 लाख की फीस लेने वाले बिग बी ने अपनी फीस बढ़ाकर 50 लाख कर दी थी। ऐसे में वो उस दौरान के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए थे लेकिन जैसे ही 90 का दौर आया। वैसे-वैसे अमिताभ बच्चन का चार्म थोड़ी फीका पडने लगा। दरअसल उनकी टक्कर किसी हिंदी फिल्म स्टार से नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी से हुई थी।

बॉक्स ऑफिस पर राज करते चिरंजीवी (Chiranjeevi Superstar of South)

चिरंजीवी ना सिर्फ आज के दौर में बल्कि 90s में भी बॉक्स ऑफिस पर राज करते थे। उस दौरान सिर्फ चिरंजीवी ही है। जिन्होंने फीस के मामले में अमिताभ बच्चन को भी पछाड़ दिया था। जी हां आपने सही सुना, कुछ ही फिल्मों के जरिए चिरंजीवी ने ऐसा स्टारडम हासिल कर लिया था कि उन्होंने बिग बी से डबल फीस लेनी शुरू कर दी। ऐसे में चिरंजीवी ही फिल्म इंडस्ट्री के पहले एक्टर बने थे. जिनको 1 करोड़ रुपए की फीस मिली थी।

‘द वीक’ के कवर पर छपी थी तस्वीर (Chiranjeevi Superstar of South)

वहीं फिल्म ‘आपदाबंधवुडु’ के लिए तो चिरंजीवी ने ₹1.25 करोड़ चार्ज किए थे जोकि अपने आप में एक नया रिकॉर्ड था। बता दें कि साल 1992 में चिरंजीवी की तस्वीर ‘द वीक’ के कवर पर छपी थी। इसके साथ कैप्शन दिया गया था ‘बिगर दैन बच्चन’. बताते चलें कि उस दौर में रजनीकांत, शाहरुख खान जैसे स्टार्स एक फिल्म के लिए 60-80 लाख रुपए की फीस चार्ज करते थे।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News