Allu arjun की अगली फिल्म लाखों साल पुरानी कहानी पर बनेगी, दिखेगी अनोखी दुनिया

Khabarwala 24 News New Delhi : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu arjun) की पुष्पा के बाद मिली सफलता से एक्टर का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। जल्द ही एक्टर अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करते नजर आने वाले हैं, जो कि फेमस फिल्ममेकर एटली के साथ है। फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu arjun) की पुष्पा के बाद मिली सफलता से एक्टर का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। जल्द ही एक्टर अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करते नजर आने वाले हैं, जो कि फेमस फिल्ममेकर एटली के साथ है। फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। इसी बीच उनकी एक और अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ गई है, जो कि त्रिविक्रम श्रीनिवास डायरेक्ट करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के बारे में कुछ खुलासा किया है।

सुपरहीरो के कैरेक्टर में दिखेंगे Allu arjun

एटली की फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि अल्लू अर्जुन (Allu arjun) उस फिल्म में सुपरहीरो के कैरेक्टर में नजर आ सकते हैं। हालांकि, वहीं त्रिविक्रम श्रीनिवास की फिल्म की बात करें, तो पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि फिल्म एक अलग दुनिया को दिखाने वाली है। त्रिविक्रम श्रीनिवास की डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल AA23 रखा गया है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की ये फिल्म बाकी फिल्मों से काफी अलग होने वाली है।

पौराणिक कहानियों पर बेस्ड 

बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए मेकर्स ने एक अलग से टीम बनाई है, जो कि फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के दौरान पौराणिक कहानियों पर रिसर्च कर रही है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए एक अनोखी दुनिया के जैसा सेट तैयार किया जा रहा है। साथ ही ये भी बताया गया है कि ये फिल्म हिंदू पौराणिक कहानियों पर बेस्ड होगा, जो कि सतयुग और त्रेतायुग के बीच की कहानी को शानदार तरीके से दिखाएगा।

लोग हैं काफी एक्साइटेड 

इस तरह की खबर सामने आने के बाद से अल्लू अर्जुन (Allu arjun) के फैंस उनको बिल्कुल अलग अवतार में देखने के लिए काफी बेताब हैं। सतयुग और त्रेतायुग की बात करें, तो ये लाखों साल पहले की बात है। आने वाले वक्त में एक्टर 2 बड़ी फिल्मों में अलग रोल दिखाते हुए नजर आएंगे। वहीं एटली के साथ फिल्म की बात करें, तो उसमें एक्टर डबल रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में वीएफएक्स स्टूडियो पर डिपेंड होगी, जिसके लिए हॉलीवुड से लोगों को इस फिल्म में शामिल किया गया है।

spot_img
Sandeep Kumar
Sandeep Kumarhttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sandeep Kumar है। मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर हूं और पिछले कुछ सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहा हूं। अभी मैं Khabarwala24 News में कई अलग-अलग कैटेगरी जैसे कि टेक्नोलॉजी, हेल्थ, ट्रैवल, एजुकेशन और ऑटोमोबाइल्स पर कंटेंट लिख रहा हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मैं अपने शब्दों के ज़रिए लोगों को सही, सटीक और दिलचस्प जानकारी दे सकूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News