Hindi name of AC हिंदी में फ्रिज और एसी का नाम नहीं जानते होंगे आप, सुनकर हंसी आ जाएगी

Khabarwala 24 News New Delhi: Hindi name of AC गर्मी और उमस की वजह से उत्तर भारत में लोग परेशान हैं। ऐसे में अगर एसी और फ्रिज आपके पास ना हो तो आपका सुकून से जीना मुश्किल हो जाए। आजकल हर घर में आपको एसी और फ्रिज मिल जाएगा। यहां तक कि गांवों में भी […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala 24 News New Delhi: Hindi name of AC गर्मी और उमस की वजह से उत्तर भारत में लोग परेशान हैं। ऐसे में अगर एसी और फ्रिज आपके पास ना हो तो आपका सुकून से जीना मुश्किल हो जाए। आजकल हर घर में आपको एसी और फ्रिज मिल जाएगा। यहां तक कि गांवों में भी अब एसी और फ्रिज ने अपनी जगह बना ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी और फ्रिज को हिंदी में क्या कहा जाता है। आइए आपको इसका हिंदी नाम बताते हैं, इसे सुनकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

हिन्दी में फ्रिज का नाम (Hindi name of AC)

आम बोलचाल की भाषा में जिसे फ्रिज कहते हैं, असलियत में उसका नाम रेफ्रिजरेटर होता है। यानी ऐसी मशीन जो चीजों को ठंडा रखती है और जमा भी सकती है। फ्रिज आपको भारत के ज्यादातर घरों में मिल जाएगा। अगर घर में फ्रिज ना हो तो गर्मी की वजह से कई खाने-पीने वाली चीजें जल्दी खराब हो जाएंगी.।चलिए अब आपको इसका हिंदी नाम बताते हैं। रेफ्रिजरेटर को हिंदी में प्रशीतक कहा जाता है। इसके अलावा इसे शीतक यंत्र के नाम से भी जानते हैं।

हिंदी में एसी को क्या कहते हैं (Hindi name of AC)

एसी यानी एयर कंडीशनर। गर्मी और उमस में अगर ये आपके घर में ना हो तो रात को चैन की नींद आना मुश्किल हो जाए। पहले ये सिर्फ शहरों वाले घरों में लगाया जाता था और स्टेटस का सिंबल था। लेकिन गर्म होते पर्यावरण ने एसी को जरूरत बना दिया है। आज एसी गांवों में भी लग रहा है। अब आपको बताते हैं कि आखिर एसी को हिंदी में कहते क्या हैं। एसी को हिंदी में वातानुकूलक कहा जाता है। वहीं इसका दूसरा हिंदी नाम शीत ताप नियंत्रक भी है। आपने देखा होगा ट्रेनों में एसी डिब्बों पर लिखा होता है वातानुकूलित डिब्बा।

टेंपरेचर की भी अब हिंदी जान लीजिए (Hindi name of AC)

चाहे एसी हो या फ्रिज दोनों टेंपरेचर से ही जुड़े हैं। एसी जहां आपके कमरे का टेंपरेचर कम करता है, वहीं फ्रिज अपने भीतर का टेंपरेचर कम कर के आपके खाने पीने की चीजों को सुरक्षित रखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इस टेंपरेचर को हिंदी में क्या कहते हैं। हिंदी में टेंपरेचर को तापमान कहा जाता है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News