Khabarwala 24 News Hapur: Hapur CBSE Class 12th Result सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षा में गढ़ रोड स्थित मोहल्ला जवाहर गंज निवासी अनुष्का अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
सीए करना चाहती है अनुष्का अग्रवाल (Hapur CBSE Class 12th Result )
नगर के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला जवाहर गंज निवासी अनुष्का अग्रवाल दिल्ली पब्लिक स्कूल की इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षा में अनुष्का अग्रवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। अनुष्का अग्रवाल ने अपनी इस सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिजनों को दिया है। अनुष्का अग्रवाल का कहना है कि वह सीए करना चाहती है। अनुष्का अग्रवाल के पिता सचिन अग्रवाल और माता पूजा अग्रवाल ने उसकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है।इस शानदार सफलता पर परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने अनुष्का को मिठाई खिलाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनका उत्साहवर्धन किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे परिवार एवं हापुड़ के लिए गर्व का क्षण बताया।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Khabarwala24 पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।



