फर्जीवाड़ा : शैक्षिक प्रमाण पत्र एक, शिक्षिका एक और तीन जिलों में नौकरी

Khabarwala24NewsHapur:(फर्जीवाड़ा) यूपी के जनपद बुलंदशहर में बेसिक शिक्षा विभाग के एक स्कूल में फर्जी शिक्षिका का एक मामले सामने आया है। पिछले दिनों बराल की मढैय्या के एक स्कूल में फर्जी शिक्षिका अमिता शुक्ला के मामले में बड़ा पर्दाफाश हुआ है। अमिता शुक्ला के दस्तावेजों पर बुलंदशहर के अलावा बलरामपुर और सिद्वार्थनगर में दो अन्य […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Khabarwala24NewsHapur:(फर्जीवाड़ा) यूपी के जनपद बुलंदशहर में बेसिक शिक्षा विभाग के एक स्कूल में फर्जी शिक्षिका का एक मामले सामने आया है। पिछले दिनों बराल की मढैय्या के एक स्कूल में फर्जी शिक्षिका अमिता शुक्ला के मामले में बड़ा पर्दाफाश हुआ है। अमिता शुक्ला के दस्तावेजों पर बुलंदशहर के अलावा बलरामपुर और सिद्वार्थनगर में दो अन्य महिला शिक्षिका उसी दस्तावेजों पर नौकरी कर रही थीं। एसटीएफ इस मामले की पूरी जांच कर रही है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार अमिता शुक्ला जनपद फतेहपुर की निवासी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गत दिनों अमिता शुक्ला के सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया तो वह सब फतेहपुर के निकले। बलरामपुर, सिद्वार्थनगर और बुलंदशहर में जो अमिता शुक्ला जिन शैक्ष्रणिक प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रही है उनमें 10 वीं, 12, ग्रेजुएशन के सभी प्रमाण पत्र एक जैसे और अंक भी एक समान हैं।

शिक्षिका को बर्खास्त करने की तैयारी शुरू

इस मामले में बीएसए ने जांच कराई तो पता चला कि गुलावठी ब्लाक के स्कूल में तैनात शिक्षिक अमिता शुक्ला ने कूटरचित दस्तावेजों पर विभाग में नौकरी प्राप्त की है। तीनों जिलों में शिक्षिकाएं एक ही दस्तावेज पर नौकरी कर रही हैं । शिक्षिका को बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है। स्कूल महानिदेशक व एसटीएफ की रिपोर्ट को भेज दी गई है।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News