दो अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, तीन पिस्टल बरामद

खबरwala24 न्यूज, हापुड़ : कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं। जिनके कब्जे से तीन पिस्टल बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी हरिद्वार (उत्तराखंड) से अवैध हथियार लाकर महाराष्ट्र के पूणे समेत देश के अन्य राज्यों में ऊंचे दामों में बेचते थे। अपर पुलिस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरwala24 न्यूज, हापुड़ : कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किए हैं। जिनके कब्जे से तीन पिस्टल बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी हरिद्वार (उत्तराखंड) से अवैध हथियार लाकर महाराष्ट्र के पूणे समेत देश के अन्य राज्यों में ऊंचे दामों में बेचते थे।

अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के सूचना मिली की निजामपुर शिवमंदिर के पीछे खाली प्लाट में कुछ हथियार तस्कर एकत्र हुए हैं।

इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कस्बा पेठ, मानिक चौक ताम्बर अली, अशेतकर वाडा थाना फास्सखाना जिला पुणे महाराष्ट्र निवासी प्रकाश पाटिल और गांव धायरी, गारमाडा फ्लेट मानक सोसायटी, थाना अभिरुचि, जिला पुणे महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से तीन पिस्टल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह हरिद्वार (उत्तराखंड) से अवैध शस्त्रों को सस्ते दामों में खरीदकर पुणे (महाराष्ट्र) व अन्य राज्यों में अच्छे दामों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

पूछताछ में यह भी बताया कि हरिद्वार घूमने के लिए जाते हैं, वहां से एक पिस्टल को 40 हजार रुपये में खरीदते हैं और पचास से एक लाख रुपये में बेच देते हैं। आरोपियों से पूछताछ में अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं, जिनके बारे में जांच की जा रही है।

————-

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News