डकैती की वारदात में फरार चल रहे दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: बाबूगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, एक कुंतल विद्युत तार बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज हापुड़: बाबूगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, एक कुंतल विद्युत तार बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना और मेरठ के खरखौदा थाने से डकैती की वारदात में फरार चल रहे थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम संदिग्ध लोगों की तलाश में ग्राम गोहरा के पास गश्त पर थी, तभी दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने पर इशारा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश मेरठ निवासी गुलबहार और सुहेल हैं। दोनों तार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। करीब दस दिन पहले उन्होंने बाबूगढ़ क्षेत्र में विद्युत तार काटा था। जिसे मौके पर छोड़ कर फरार हो गए थे। इस तार को लेने के लिए दोनों आए थे। बदमाशों की निशानदेही पर एक कुतंल विद्युत तार बरामद किया गया है। पूरछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। जिनके बारे में जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News