दान पात्र से हजारों की चोरी

खबरवाला24, न्यूज थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना में चोर एक घर में घुस गए। चोरों ने गोवंश सेवा के लिए घर में स्थापित किया दानपात्र और गाय की पत्थर की मूर्ति चोरी कर ली। दानपात्र में करीब 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी थी। पीड़ित व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
-Advertisement-

खबरवाला24, न्यूज

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना में चोर एक घर में घुस गए। चोरों ने गोवंश सेवा के लिए घर में स्थापित किया दानपात्र और गाय की पत्थर की मूर्ति चोरी कर ली। दानपात्र में करीब 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी थी। पीड़ित व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस में दी तहरीर में गांव भटियाना के रहने वाले योगेश ने बताया कि गोवंश की सेवा के लिए दानपात्र अपने घर में लगाया हु्आ है। गांव के ग्रामीण दानपात्र में दान स्वरूप रुपये डालते हैं। दानपात्र पर गाय की पत्थर की मूर्ति भी लगी हुई थी। शनिवार तड़के उनकी पत्नी घर में सफाई कर रही थी। इस दौरान चोर घर में दाखिल हो गए और दानपात्र व गाय की पत्थर की मूर्ति चोरी कर फरार हो गए।

दानपात्र में करीब 50 हजार रुपये से अधिक नकदी मौजूद थी। वारदात की जानकारी पर डेरी संचालक और ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News