J&K अनंतनाग में आंतक का काम तमाम, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान ढेर

J&K Khabarwala 24 News New Delhi : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। तीन अधिकारियों की शहादत का सुरक्षाबलों ने बदला ले लिया है । कोकरनाग के पीर पंजाल की पहाड़ियों पर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। सुरक्षा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

J&K Khabarwala 24 News New Delhi : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। तीन अधिकारियों की शहादत का सुरक्षाबलों ने बदला ले लिया है । कोकरनाग के पीर पंजाल की पहाड़ियों पर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। सुरक्षा बलों ने उजैर खान के साथ एक आतंकी का शव बरामद किया है।

जम्मू-कश्मीर के एडीजीपी पुलिस विजय कुमार ने बताया, “लश्कर कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है। उसके हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। उजैर के साथ एक और आतंकवादी का शव भी बरामद हुआ है। अनंतनाग के कोकरनाग में चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है.”

सेना ने 12 सितंबर को शुरू किया था ऑपरेशन

सुरक्षाबलों ने कोकरनाग में आतंकियों के खिलाफ यह ऑपरेशन 12 सितंबर को शुरू किया था, जिसके अगले दिन मुठभेड़ में सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट शहीद हो गए थे। इसके बाद आतंकी वहां से भाग गए थे। इन्हीं आतंकियों की तलाश के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया था। इन आतंकियों में लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर उजैर खान भी शामिल था मुठभेड़ में उजैर का शव भी बरामद कर लिया गया है।

ड्रोन से आतंकियों पर किया था अटैक

सुरक्षाबलों की ओर से पीर पंजाल की पहाड़ियों में छिपे हुए आतंकियों पर ड्रोन और रॉकेट लॉन्चर से बम अटैक किया था, जिसके बाद आतंकियों की ओर से फायरिंग बंद कर दी गई थी। उसके अगले दिन एक आतंकी का जला हुआ शव बरामद किया गया था। हालांकि कुछ ही घंटों बाद फायरिंग फिर शुरू हो गई और फिर पहाड़ियों और गुफाओं में छिपे हुए तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

J&k अनंतनाग में आंतक का काम तमाम, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान ढेर J&k अनंतनाग में आंतक का काम तमाम, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान ढेर J&k अनंतनाग में आंतक का काम तमाम, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान ढेर J&k अनंतनाग में आंतक का काम तमाम, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान ढेर J&k अनंतनाग में आंतक का काम तमाम, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान ढेर J&k अनंतनाग में आंतक का काम तमाम, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान ढेर J&k अनंतनाग में आंतक का काम तमाम, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान ढेर J&k अनंतनाग में आंतक का काम तमाम, लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान ढेर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News