फरीदाबाद में घूस लेता पकड़ा गया बाबूगढ़ में तैनात दारोगा, सस्पेंड

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: थाना बाबूगढ़ में तैनात दारोगा सुरेंद्र सिंह को फरीदाबाद विजिलेंस की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जिले के अधिकारियों को सूचित किए बगैर ही दारोगा ड्यूटी छोड़कर घूस लेने के लिए फरीदाबाद पहुंच गया था। आरोप है कि युवती को अगवा करने के मामले में […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरwala 24 न्यूज हापुड़: थाना बाबूगढ़ में तैनात दारोगा सुरेंद्र सिंह को फरीदाबाद विजिलेंस की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जिले के अधिकारियों को सूचित किए बगैर ही दारोगा ड्यूटी छोड़कर घूस लेने के लिए फरीदाबाद पहुंच गया था।

आरोप है कि युवती को अगवा करने के मामले में आरोपित युवक के स्वजन को दारोगा एनकाउंटर की धमकी देकर डरा रहा था। जमानत कराने की ऐवज में दारोगा रिश्वत मांग रहा था। मामले की जानकारी पर एसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

जिला फरीदाबाद क्षेत्र के गांव बुढ़ैना के रहने वाले आदेश भड़ाना और उसके छोटे भाई के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में युवती को अगवा करने के मामले में अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवाया था। आदेश करीब एक महीने तक जेल में बंद रहा था। जबकि, अब उसका भाई अभी भी जेल में बंद है। आरोप है कि थाने में तैनात दारोगा सुरेंद्र सिंह, आदेश और उसके स्वजन को मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहा था। संपत्ति कुर्क करने के साथ ही आदेश को उसके छोटे भाई का एनकाउंटर करने की भी धमकी दे रहा था।

इतना ही नहीं दारोगा ने आदेश को बताया था कि वह उसके भाई की आसानी से जमानत भी नहीं होने देगा। आदेश और उसके स्वजन से दारोगा अब तक एक लाख रुपये की रिश्वत ले चुका है। इसके बाद भी दारोगा रुपये की मांग करता रहा था। आदेश ने बृहस्पतिवार को रुपये देने की बात कर दारोगा को फरीदाबाद के सेक्टर-81 स्थित अपनी दूध की डेरी पर बुलाया था। इसके बाद उसने फरीदाबाद विजिलेंस टीम को मामले की सूचना दे थी।

टीम ने दारोगा को रंगेहाथ दबोचने के लिए डेरी के आसपास अपना जाल बिछा दिया था। जैसे ही दारोगा डेयरी पर आया और उसने आदेश से रुपये लेकर हाथ में पकड़े, वैसे ही टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रिश्वत के रुपये बरामद हो गए। नोटों पर विजिलेंस ने पाउडर लगाया हुआ था। यह पाउडर भी इंस्पेक्टर के हाथों में लग गया था।

spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Breaking News