शिक्षिका से छात्र को हुआ लव, लगी फटकार छोड़ा आशियाना, अमृतसर से बरामद

खबरवाला 24 न्यूज धौलाना:  क्षेत्र के एक युवक को शिक्षिका से एक तरफा प्यार हो गया। फटकार लगने पर वह घर छोड़कर चला गया। पुलिस ने युवक को अमृतसर पंजाब से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, थानांतर्गत एक गांव का रहने वाला युवक छह वर्ष पूर्व एक निजी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहा […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 न्यूज धौलाना:  क्षेत्र के एक युवक को शिक्षिका से एक तरफा प्यार हो गया। फटकार लगने पर वह घर छोड़कर चला गया। पुलिस ने युवक को अमृतसर पंजाब से बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, थानांतर्गत एक गांव का रहने वाला युवक छह वर्ष पूर्व एक निजी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। इस दौरान स्कूल की एक शिक्षिका को वह चाहने लगा था। इसके चलते उसने शिक्षिका के कोचिंग भी लेनी शुरू कर दी थी। इसके बाद युवक ने शिक्षिका को फोन पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए। युवक की इस हरकत पर शिक्षिका ने कोचिंग बंद कर दिया लेकिन, छात्र बाज नहीं आया ।परेशान होकर शिक्षिका ने स्वजन को आपबीती बताई। जिस पर शिक्षिका के पति ने छात्र को डांट लगाई और इसकी शिकायत छात्र के स्वजन से की। परिवार तक मामला पहुंचने के बाद छात्र भयभीत हो गया और वह घर छोड़कर चला गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ने बताया कि सर्विलांस के जरिए युवक के फोन की लोकेशन पहले गुलावठी फिर इसके बाद पंजाब के अमृतसर में मिली। जिस पर पुलिस ने युवक को अमृतसर से बरामद कर लिया। मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार करने पर पुलिस ने छात्र को स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News