कैदियों ने बदली पहचान बाबू को मिली जमानत, छूट गया ताराचंद

खबरवाला 24 गाजियाबाद: फिल्मों में कई बार अपने देखा होगा कि एक शख्स अपनी पहचान बदल लेता है और जेल स्टाफ को चकमा देकर फरार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद की डासना जेल का सामने आया है। वहां बंद दो शातिर कैदियों ने शातिरआना अंदाज में अपनी पहचान बदल ली। जमानत किसी और […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला 24 गाजियाबाद: फिल्मों में कई बार अपने देखा होगा कि एक शख्स अपनी पहचान बदल लेता है और जेल स्टाफ को चकमा देकर फरार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद की डासना जेल का सामने आया है। वहां बंद दो शातिर कैदियों ने शातिरआना अंदाज में अपनी पहचान बदल ली। जमानत किसी और मिली और रिहा कोई और हो गया। मामला हापुड़ कोर्ट पहुंचा तो इसकी जानकारी मिली। इसके बाद डासना जेल के जेलर ने ताराचंद और बाबू के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है

क्या है मामला

जेल अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि पिछले साल 17 दिसंबर को हापुड़ के सिंभावली थाने की पुलिस दोनों को चोरी के एक मामले में वारंट के साथ लाई थी। वारंट के साथ कोई अन्य दस्तावेज नहीं है। जेल प्रशासन आरोपी के फोटो खींचकर दाखिल करता है। यह सब नियमानुसार होता है। इस बीच दोनों कैदियों ने अपनी पहचान बदल ली।

मास्टर माइंड हैं ताराचंद

जिस समय दोनों आरोपियों ने जेल में प्रवेश किया तो बाबू नाम के आरोपी ने प्रवेश के समय अपना नाम ताराचंद बताया था। इसी तरह ताराचंद ने अपना नाम बाबू बताया था। बाबू को 10 जनवरी को जमानत मिली तो ताराचंद जेल से छूट गया। इसकी जानकारी जब 11 जनवरी को कोर्ट में हुई तो हापुड़ पुलिस ने ताराचंद को फिर पकड़कर जेल भेज दिया। जांच में पता चला है कि यह योजना ताराचंद ने बनाई थी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News