अब एकल खिड़की पर होगी समस्याओं का समाधान

खबरवाला24 न्यूज, हापुड़ : पुलिस कार्यालय में जल्द ही एकल खिड़की की शुरूआत होगी। जिसके बाद शिकायत पत्र, पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र, शस्त्र लाइसेंस से सबंधित अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन और संबंधित जानकारी यहीं से मिल सकेगी। इसको लेकर लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगी। इसको लेकर कार्यालय लगभग तैयार हो गया है। […]

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

खबरवाला24 न्यूज, हापुड़ : पुलिस कार्यालय में जल्द ही एकल खिड़की की शुरूआत होगी। जिसके बाद शिकायत पत्र, पासपोर्ट, चरित्र प्रमाण पत्र, शस्त्र लाइसेंस से सबंधित अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन और संबंधित जानकारी यहीं से मिल सकेगी। इसको लेकर लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगी। इसको लेकर कार्यालय लगभग तैयार हो गया है। जल्द ही एडीजी राजीव सभरवाल एकल खिड़की का उद्धाटन करेंगे।

अब एक जगह से होंगे यह सभी काम-

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि एकल विंडो सिस्टम की शुरुआत के बाद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। पुलिस से मिलने वाले समस्त प्रकार के सत्यापनों व रिपोर्टों को नियत अवधि में आवेदक को प्राप्त कराने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र को एकल विंडो सिस्टम का नोडल अफसर बनाया गया है। इसके साथ ही इसमें कांस्टेबल और प्रभारी निरीक्षक की भी तैनाती की जाएगी।

एकल खिड़की के खुलने का समय सुबह दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। कोई भी व्यक्ति अपने चरित्र प्रमाण पत्र, शस्त्र लाईसेंस, पासपोर्ट सत्यापन, ठेकेदारी प्रमाण पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि विभिन्न प्रकार के सत्यापन व रिपोर्ट नियत समय में प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा दर्ज मुकदमों में पुलिस की कार्रवाई का विवरण और शिकायती पत्र के निस्तारण के संबंध में जानकारी भी मिल सकेगी।

बड़ी संख्या में लोगों को होगा फायदा-

आवेदनों के सत्यापनों से संबंधित जानकारी/प्रगति/शिकायत के लिए पुलिस द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकेगा। एकल खिड़की के खुलने से हर महीने करीब चार से पांच हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। पुलिस आफिस के विभिन्न कार्यालयों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Sheetal Kumar Nehra
Sheetal Kumar Nehrahttps://www.khabarwala24.com/
मेरा नाम Sheetal Kumar Nehra है। मैं एक सॉफ्टवेयर डेवलपर और कंटेंट राइटर हूं , मुझे मीडिया और समाचार सामग्री में 17 वर्षों से अधिक का विभिन्न संस्थानों (अमरउजाला, पंजाब केसरी, नवोदय टाइम्स आदि ) में कंटेंट रइटिंग का अनुभव है । मुझे वेबसाइट डिजाइन करने, वेब एप्लिकेशन विकसित करने और सत्यापित और विश्वसनीय आउटलेट से प्राप्त वर्तमान घटनाओं पर लिखना बेहद पसंद है।

Related News

Breaking News